Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एक चिटफंडिया चैनल के हेड ने मुझसे सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा से मीटिंग फिक्स कराने का अनुरोध किया : दीपक शर्मा

Deepak Sharma : इमरजेंसी का इन्डिया टुडे या बोफर्स काल का द हिंदू …या फिर धीरूभाई अंबानी के वक्त के रामनाथ गोयनका और अरुण शोरी …..ये वो मीडिया संगठन और पत्रकार हैं जिनकी राजनीतिक विचारधारा पर मतभेद हो सकते है लेकिन उनके जिगर और पत्रकारिता की रीड का इस दौर में कोई सानी नही. इनके शौर्य और यश के आगे मै नतमस्तक हूँ. लेकिन आज के दौर में पत्रकारिता की गंगा उलटी बह रही है. राजनीति के रसातल में सरकती आज की पत्रकारिता या तो बिकी हुई है या किसी सोच की गिरवी है या फिर किसी ओछे मकसद से की जा रही है.

Deepak Sharma : इमरजेंसी का इन्डिया टुडे या बोफर्स काल का द हिंदू …या फिर धीरूभाई अंबानी के वक्त के रामनाथ गोयनका और अरुण शोरी …..ये वो मीडिया संगठन और पत्रकार हैं जिनकी राजनीतिक विचारधारा पर मतभेद हो सकते है लेकिन उनके जिगर और पत्रकारिता की रीड का इस दौर में कोई सानी नही. इनके शौर्य और यश के आगे मै नतमस्तक हूँ. लेकिन आज के दौर में पत्रकारिता की गंगा उलटी बह रही है. राजनीति के रसातल में सरकती आज की पत्रकारिता या तो बिकी हुई है या किसी सोच की गिरवी है या फिर किसी ओछे मकसद से की जा रही है.

ऐसे-ऐसे अखबार के संपादक है कि अगर इनके हाईस्कूल और इण्टर की मार्कशीट सार्वजनिक कर दे तो आप उनके अखबार का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर की जगह करने लगेंगे. ऐसे-ऐसे चैनल हेड हैं जिन्हें २०- २० साल की एंकर ने idiot box बना दिया है. मित्रों अगर अर्नब गोस्वामी या एकाध पुरोधा को मै छोड़ दूं तो ये कड़वा सच यही है कि आज की नई पीढ़ी में एक भी संपादक यशस्वी नहीं है. ना जिगर है ..ना रीड ..ना सोच ना कोई कलात्मक खूबी. सिर्फ मालिकों के खास हैं या किसी बड़े नेता के एजेंट.

एक चिटफंडिया चैनल के हेड ने मुझे फोन करके पूछा कि दीपकजी क्या मेरी मुलाकात रंजीत सिन्हा से करा सकते हैं? मैंने कहा कि मै रंजीत सिन्हा के इतना करीब नहीं हूँ… वैसे भी सीबीआई डायरेक्टर से सीधे मिलवा देना आसान नहीं है. फोन रखने के बाद मुझे खुद पर ग्लानि हुई कि क्यूँ नहीं इस संपादक को मैंने मुलाकात करवाने की बात पर ही झिड़क दिया होता. उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बात करने की.

मित्रों ये चैनल हेड आजकल दिल्ली में रंजीत सिन्हा का कोई दलाल ढूँढ रहे ताकि सीबीआई की जांच में फंसे चैनल के मालिक को बचाया जा सके. (can anybody help him..please do comment). मित्रों मैंने दो दशक की पत्रकारिता में बड़ी इमानदारी से काम किया है लेकिन फिर भी एक चैनल हेड मुझसे दलाली करवाना चाह रहे थे. इस घटना से मुझे इस बात का एहसास हुआ कि जो फेसबुक के दोस्त मुझे दलाल या आप का एजेंट कह कर गालियाँ दे रहे थे, उनका कोई कसूर नहीं है. सच तो ये है कि बाजार में बड़े बड़े संपादक भी इस दौर में मुझे और करीब करीब हर पत्रकार को दलाल मानने लगे हैं.

आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...