Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एक जून को लांच होगा न्‍यूज चैनल समाचार प्‍लस

रीजनल खबरिया चैनलों की दुनिया में जल्‍द ही एक और बड़ा नाम लोगों के टीवी स्‍क्रीन पर दिखने वाला है. ये नाम है 'समाचार प्‍लस' का. इस चैनल को एक जून को लांच किया जाएगा. सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. पीसीआर-एमसीआर पूरी तरह तैयार हो चुका है. चैनल ड्राई रन पर चल रहा है. इनपुट, आउटपुट, एसाइनमेंट एवं सभी टेक्निकल विभागों में भर्तियां पूरी कर ली गई हैं. प्रबंधन ने एक मजबूत टीम तैयार कर लिया है, जिसमें आजतक, आईबीएन7, स्‍टार न्‍यूज, इंडिया टीवी, इंडिया न्‍यूज, सहारा जैसे बड़े चैनलों में काम करने वाले लोग भी अपने संस्‍थानों से इस्‍तीफा देकर 'समाचार प्‍लस' के साथ जुड़े हैं. 

रीजनल खबरिया चैनलों की दुनिया में जल्‍द ही एक और बड़ा नाम लोगों के टीवी स्‍क्रीन पर दिखने वाला है. ये नाम है 'समाचार प्‍लस' का. इस चैनल को एक जून को लांच किया जाएगा. सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. पीसीआर-एमसीआर पूरी तरह तैयार हो चुका है. चैनल ड्राई रन पर चल रहा है. इनपुट, आउटपुट, एसाइनमेंट एवं सभी टेक्निकल विभागों में भर्तियां पूरी कर ली गई हैं. प्रबंधन ने एक मजबूत टीम तैयार कर लिया है, जिसमें आजतक, आईबीएन7, स्‍टार न्‍यूज, इंडिया टीवी, इंडिया न्‍यूज, सहारा जैसे बड़े चैनलों में काम करने वाले लोग भी अपने संस्‍थानों से इस्‍तीफा देकर 'समाचार प्‍लस' के साथ जुड़े हैं. 

‘समाचार प्लस’. पैरेंटल कंपनी "बेस्ट न्यूज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड" के बैनर तले "समाचार प्लस" ब्रांड की लॉन्चिग की जा रही है. इसके तहत 6 रीज़नल चैनल खोले जाएंगे. सबसे पहला चैनल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दर्शकों के लिए होगा. इसके बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, फिर बिहार-झारखंड के लिए अलग-अलग चैनल्स लाए जाएंगे. सेकेन्ड फेज़ में पंजाब-हिमाचल-हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के दर्शकों के लिए क्षेत्रीय चैनल खोले जाएंगे. "समाचार प्लस" का हेड ऑफिस एच -174, सेक्टर-63, नोएडा में स्‍थापित है.

"बेस्ट न्यूज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड" के डायरेक्टर हैं उमेश कुमार, जो न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया (NNI) के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. उमेश जी 'समाचार प्लस' के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ का कार्यभार भी संभाल रहे हैं. टोटल टीवी के हेड रह चुके वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने मैनेजिंग एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. टीवी की दुनिया का बड़ा नाम श्वेता रंजन और तेज़-तर्रार टीवी एंकर अतुल अग्रवाल एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर के तौर पर अपनी जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. अतुल डेढ़ दशक के अपने करियर में कई बड़े चैनलों में वरिष्‍ठ पदों पर रह चुके हैं. स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम को हेड करने की जिम्‍मेदारी प्रवीण साहनी को सौंपी गई है. प्रवीण ग्रुप के वेब पोर्टलों समेत दूसरी परियोजनाओं को भी लीड करेंगे.

'समाचार प्‍लस' काफी समय पहले से ही अपने ब्रांडिंग का अभियान शुरू कर रखा है. इसी का परिणाम है कि चैनल अपने लांचिंग से पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. तमाम जगहों पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं. चैनल के प्रमोशनल पब्लिसिटी कंटेंट में चैनल प्रमुख उमेश कुमार सबसे प्रमुखता के साथ दिखाए गए हैं, और बिलकुल बीच में हैं. उनके दाएं बाएं अमिताभ अग्निहोत्री, अतुल अग्रवाल, प्रवीण साहनी, गगनदीप कौर हैं. यह प्रचार अभियान लम्‍बे समय से चलाया जा रहा है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...