Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

एक जून से स्‍टार न्‍यूज़ बन जाएगा एबीपी न्‍यूज़

नई दिल्ली: तीन लोकप्रिय समाचार चैनलों का प्रसारण करने वाली मीडिया कंटेंट ऐंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यानी एमसीसीएस ने ऐलान किया है कि अब स्‍टार न्‍यूज़ एक जून से एबीपी न्‍यूज़ बन जाएगा. एमसीसीएस के ऐलान के मुताबिक 24 घंटे के तीनों समाचार चैनल स्टार न्यूज अब एबीपी न्यूज़, स्टार माझा अब एबीपी माझा और स्टार आनंद अब एबीपी आनंद के नाम से जाने जाएंगे.

ग़ौरतलब है कि एमसीसीएस, आनंद बाज़ार पत्रिका और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है, जो अब केवल आनंद बाज़ार पत्रिका की सहायक कंपनी के तौर पर काम करेगी. हालांकि, चैनल के दर्शकों, ग्राहकों, वितरकों और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है. चैनल की रुपरेखा और समाचार परोसने की शैली में कोई परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि नए कलेवर में चैनल की गुणवत्ता पहले से ज्यादा अच्छी ही होगी. यही नहीं एंकर्स, रिपोर्टर्स और प्रोड्यूसर जस के तस बने रहेंगे. यानी न चेहरा बदलेगा और न ही खबरों के पेश करने का तरीका, सब पहले ही जैसा होगा. (साभार : न्‍यूज बुलेट)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...