आदरणीय यशवंत भाई, 30 दिसंबर 2013 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गठित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मेल आईडी ( Delhi Health Ministry के लिए मेल आईडी [email protected] ) जारी होते ही मैंने इस पर पत्रकार सौरव के इलाज की गुहार लगाई. लगातार दस दिनों तक मेल करने के बाद भी 'आप' सरकार ने उस पत्रकार का इलाज नहीं करवाया जिसके कारण पत्रकार की ब्लड कैंसर से मौत हो गयी.
यही है केजरीवाल जी के "आप" का दिल्ली में सुशासन. इस घटना के बाद से मैं स्तब्ध हूं. मेरे मेल का आम आदमी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए था. उसे जांच करानी चाहिए थी कि मेल कितनी सही या गलत है. अगर वो लोग समय से इस मसले को अपने हाथ में ले लेते और उचित मदद व उचित इलाज मुहैया करा देते तो सौरव की असमय मौत न हुई होती. नीचे मैं वो पत्राचार आपको भेज रहा हूं जो दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से मैंने किया…
आनंद मिश्रा
पत्रकार
[email protected]
ये है पत्राचार…
12-30-13
anand mishra to delhi health ministry
माननीय मंत्री महोदय,
विषय- 'आप' से एक उम्मीद
मैं आपको यह पत्र बहुत उम्मीद और भरोसे से भोपाल (मध्यप्रदेश) से लिख रहा हूँ. मंत्री जी एक पत्रकार दिल्ली में अपने ब्लड कैंसर के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है. उसके पास इतना पैसा नहीं की वह अपना इलाज करवा सके. अगर आपसे हो सके तो उसका इलाज किसी अच्छे जगह पर करवाने की कृपा करें. ताकि उसकी और उसके परिवार में खुशहाली बनी रहे. ब्लड कैंसर पीड़ित पत्रकार का नाम है सौरव मिश्रा – मोबाइल नंबर- 09873912138, 09210670134है.
धन्यवाद
आनंद कुमार
08085051805
02-01-14
Delhi Health Ministry to anand mishra
Thank you for writing to us. We are trying to improve the level of all the ho…
02-01-14
anand mishra to delhi health ministry
जी धन्यवाद, लेकिन क्या उसकी मौत से पहले हो जायेगा ?
07-01-14
anand mishra to delhi health ministry
माननीय मंत्री जी, क्या सचमुच उस व्यक्ति का इलाज हो पायेगा. आपसे बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन यह विलम्ब उसमे थोड़ी कमी कर रहा है .
07-01-14
Delhi Health Ministry to anand mishra
Thank you Sir/Madam for writing us. We are processing your email and will get…
13-01-14
anand mishra to delhi health ministry
बेकार … बीमार मर गया
मूल खबर…
ब्लड कैंसर से युवा टीवी जर्नलिस्ट सौरभ मिश्रा का निधन






