Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एक पत्रकार ने दूसरे पत्रकार पर लगाया पत्‍नी से अवैध संबंध के चलते मारपीट का आरोप

: पुलिस कर रही है मामले की जांच : दो पत्रकारों की पुरानी दोस्‍ती अब दुश्‍मनी में बदल गई है. कारण बनी है एक पत्रकार की पत्‍नी, जिस पर आरोप है कि उसने दूसरे पत्रकार के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं. एक पत्रकार ने जब अपने दोस्‍त के साथ पत्‍नी के अवैध संबंध की सीडी बनाई तो दोस्‍त ने उसे सीडी न देने पर पीटा फिर जान से मारने की धमकी दी. भुक्‍तभोगी पत्रकार पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने का निवेदन किया है. पुलिस जांच कर रही है.

: पुलिस कर रही है मामले की जांच : दो पत्रकारों की पुरानी दोस्‍ती अब दुश्‍मनी में बदल गई है. कारण बनी है एक पत्रकार की पत्‍नी, जिस पर आरोप है कि उसने दूसरे पत्रकार के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं. एक पत्रकार ने जब अपने दोस्‍त के साथ पत्‍नी के अवैध संबंध की सीडी बनाई तो दोस्‍त ने उसे सीडी न देने पर पीटा फिर जान से मारने की धमकी दी. भुक्‍तभोगी पत्रकार पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने का निवेदन किया है. पुलिस जांच कर रही है.

मामला झांसी का है. सीपरी बाजार के नन्दनपुरा, आवास विकास कॉलनी निवासी लाइव इंडिया के पत्रकार नासिर जैदी ने थाना नवाबाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी छनियापुरा निवासी आईबीएन7 के पत्रकार शकील अली हाशमी से दोस्ती थी. वह उसके घर आया-जाया करता था. इसी बीच उसने उसकी पत्नी से अवैध सम्बन्ध बना लिए. शक होने पर उसने दोनों की आन्तरिक सम्बन्ध की सीडी बना ली. इसी आधार पर उसने दो मामले न्यायालय में दायर किए. एक मामले कुछ दिन पहले तारीख थी. पेशी करने के बाद दोपहर इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास अजीम की दुकान पर गाड़ी को सुधरवाने के लिए रोका.

नासिर का आरोप है कि उसी समय शकील आया और अवैध सम्बन्ध की मुख्य सीडी माँगने लगा. इनकार करने पर पिटाई कर दी और सीडी न देने पर जान से मारने की धमकी दी. तहरीर में बताया गया है कि आरोपी शकील के पास लाइसेंसी बन्दूक व रिवाल्वर है. इससे उसको जान का खतरा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शकील के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, क्‍योंकि मामला पत्रकारों से जुड़ा हुआ है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...