दैनिक भास्कर प्रबंधन ने सागर संस्करण के स्थानीय संपादक नरेंद्र सिंह अकेला को हटा दिया है. उनके स्थान पर नेशनल न्यूज रूम टीम के विपुल गुप्ता को नियुक्त किया गया है. अकेला को अंबाला भेजा गया है. अकेला के सागर का प्रभारी संपादक बनते ही सबसे पहले तत्कालीन सिटी डेस्क इंचार्ज संजय करीर ने इस्तीफा दिया था.
इसके बाद बीना प्रभारी ओपी ताम्रंकार, सागर के क्राइम बीट रिपोर्टर बसंत सेन, दमोह प्रभारी ओपी सोनी, छतरपुर ब्यूरो आशीष खरे,सब एडीटर सागर संजय पांडे, सिटी इंचार्ज सागर अजय खरे और फिर सीनियर रिपोर्टर सागर सतीश लिखारिया को न चाहते हुए भी भास्कर का दामन छोड़ना पड़ा। दैनिक भास्कर सागर संस्करण को एक ब्यूरो से संस्करण के मुकाम तक पहुंचाने वाले सबसे सीनियर और रीजनल इंचार्ज प्रहलाद नायक को सागर छोडकर रतलाम जाना पडा था।
चौथी दुनिया उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रबंध सम्पादक श्रीनिवास गुप्ता के इस्तीफा देने की सूचना है. श्रीनिवास गुप्ता को चौथी दुनिया प्रबंधन ने किस आधार पर रखा था और किस बात के लिए उनसे इस्तीफा देने को कहा गया, इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं.





