Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

”एक संपादक ने अपने यहां सलाहकार बनाने का न्यौता भेजा और एक ने तो नौकरी ही ऑफर कर दी”

अब लौं नसानी अब ना नसिहौं / राम कृपा भव निशा सिरानी जागे फिर ना डसैहौं।। मेरे एक शुभचिंतक का कल मुंबई से फोन आया- क्या कर रहे हैं सर? कुछ पढ़ाने वगैरह का काम शुरू कर दीजिए, देखिए अमुक सज्जन करते हैं और मजे में हैं। एक संपादक ने अपने यहां सलाहकार बनाने का न्यौता भेजा और एक ने तो नौकरी ही ऑफर कर दी।

अब लौं नसानी अब ना नसिहौं / राम कृपा भव निशा सिरानी जागे फिर ना डसैहौं।। मेरे एक शुभचिंतक का कल मुंबई से फोन आया- क्या कर रहे हैं सर? कुछ पढ़ाने वगैरह का काम शुरू कर दीजिए, देखिए अमुक सज्जन करते हैं और मजे में हैं। एक संपादक ने अपने यहां सलाहकार बनाने का न्यौता भेजा और एक ने तो नौकरी ही ऑफर कर दी।

हमारे एक और मित्र हैं जो रोज मुझसे पूछते हैं कि कहीं बात बनी सर? मैं कहता हूं कि जल्दी ही बन जाएगी। मेरे रिश्तेदार सब परेशान रहते हैं कि मैं कहीं कुछ करता क्यों नहीं? आफिस क्यों नहीं जाता? ये सब वे लोग हैं जो वाकई मेरे शुभचिंतक हैं। कोई परेशानी या दिक्कत हो तो साथ खड़े रहेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि पूरे ३३ साल तो मैने नौकरी बचाए रखने के लिए डर-डर के जिंदगी जी ली। अब तो कुछ निर्भय होकर अपना काम करने दो। मुझे महसूस होता है कि मेरी अब तक की यानी ५८ साल की जिंदगी तो मैने नष्ट ही कर दी। अब जबकि वह काली रात बीत गई है तो मुझे अपने तरीके से जीने दो।

मैं अब इस नई जिंदगी में कोशिश करूंगा कि किसी का तनिक भी अहित मुझसे नहीं हो। किसी का दिल मेरे कारण नहीं दुखे। किसी की नौकरी कम से कम मेरे कारण नहीं जाए। फालतू में मैं किसी कमजोर पर रंगबाजी न दिखाऊं। हर एक का उसके गुणों के मुताबिक सम्मान करूं। अभी तक मैं कितना कम जानता था अपने उन अधीनस्थों के बारे में जिनमें तमाम वे गुण भरे पड़े हैं जिन्हें हम अपने गुरूर के कारण नहीं समझ पाते।

वरिष्‍ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्‍ल के एफबी वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...