Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एक ही खबर को दो बार छाप रहा बठिंडा भास्‍कर

दैनिक भास्‍कर बठिंडा का बुरा हाल हो रखा है। रिपोर्टरों के टोटे के चलते भास्‍कर के बठिंडा सिटी भास्‍कर के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि पहले इंटरनेट से खबरें उठाकर उन्‍हें बठिंडा की क्रेडिटलाइन से छापने के बाद अब समाज सेवी संगठनों की तरफ से भेजे जाने वाले प्रेस नोट की खबरों को भी डबल छापा जा रहा है। बताया जा रहा है कि भास्‍कर की सिटी टीम में सिटी इंचार्ज समेत अब सिर्फ चार रिपोर्टर ही रह गए हैं और उन पर खबरों की संख्‍या बढ़ाने का दबाव डाला जा रहा है। जिसके चलते वह एक ही खबर को अलग- अलग तरीके से परोसकर आगे भेज रहे हैं और उन्‍हें प्रकाशित भी किया जा रहा है। 

भास्‍कर की सिटी में इतनी बदतर स्थिति हो चुकी है कि लोकल स्‍तर पर उन्‍हें कोई रिपोर्टर नहीं मिल रहा। चंद दिन पहले ही वरिंदर राणा ने पंजाब की शक्ति के इंचार्ज बनने और अखिलेश बंसल ने नेटवर्क 10 में जाने की तैयारी के बाद इस्‍तीफे दे दिया था, जिसके बाद से प्रबंधन ने सिटी इंचार्ज नरिंदर शर्मा पर रिपोर्टर लाने की जिम्‍मेदारी डाली थी, लेकिन लोकल में सब पत्रकारों ने खराब माहौल व अंदरुनी राजनीति की वजह से बदतर हालात देखकर हाथ खडे़ कर दिए। इसलिए कुछ दिन पहले सिरसा से एक रिपोर्टर राजकमल कटारिया को बठिंडा लाया गया है। लेकिन रिपोर्टरों का टोटा होने की वजह से भास्‍कर अब अपने फोटोग्राफरों पर भी खबर लाने व लिखने का दबाव डाल रहा है। 
 
कुछ दिन पहले एक फोटोग्राफर को सिटी पुलआउट के मेन पेज पर मेन खबर के तौर पर छापा जा चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले भास्कर से रिपोर्टर कम सब एडिटर चंदन सिंह, रिपोर्टर नितिन सिंगला, मनीष शर्मा, राजेश नेगी, लता मिश्रा, शशिकांत शर्मा इस्तीफा दे चुके हैं। ये भी बताया जाता है कि दैनिक भास्कर बठिंडा के पहले ब्‍यूरो चीफ ऋतेश श्रीवास्तव के इस्तीफा देने के बाद से रिपोर्टरों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं भास्कर को एक साल के करीब पहले अलविदा कह चुके हैं राजेश नेगी ने कुछ समय पहले ही अमर उजाला छोड़कर भास्कर को थाम लिया था लेकिन वह भी अब घुटन महसूस करते बताए जाते है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...