Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एचआईवी पाजिटिव होने के कारण प्रबंधन ने नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया

ज्‍यादातर बुराइयां और पिछड़ापन पढ़े-लिखे तबकों में ही देखने को मिलती हैं. आमिर खान ने इस बात को अपने कार्यक्रम सत्‍यमेव जयते में भी प्रूव किया कि लड़की भ्रूण हत्‍या बड़े शहरों तथा कथित रूप से सांभ्रांत लोगों में ही ज्‍यादा होता है. इसी तरह की एक बेवकूफी भरा फैसला सामने आया है पुणे में. यहां की एक कंपनी सीनटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले रोहित कुमार (बदला हुआ नाम) को कंपनी से इसलिए निकाल दिया गया और उनसे जबरदस्‍ती इस्‍तीफा ले लिया गया कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं. 

रोहित, जिनका कर्मचारी आईडी कोड 30320 है, को कंपनी प्रबंधन ने इन्‍हें कार्यालय के अंदर घुसने तक पर रोक लगा दी. इनसे लगभग जबरदस्‍ती करते हुए इस्‍तीफा मांग लिया गया, जबकि एनालिस्‍ट प्रोग्रामर के रूप में रोहित के काम से कंपनी को कोई शिकायत नहीं थी (हालांकि कंपनी ने इस्‍तीफा मांगने का कारण रोहित की अनुपस्थिति को बताया है) इस तरह के परेशानी के दौर में किसी को सबसे ज्‍यादा सामाजिक एवं सांस्‍थानिक सहयोग की जरूरत होती है, उस स्‍िथति में एक कर्मचारी के साथ इस तरह का व्‍यवहार कहां तक जायज कहा जा सकता है.

सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश तथा राज्‍य सरकारें तमाम माध्‍यमों से लोगों को इस बात की जानकारी बार-बार देती रहती हैं कि एचआईवी किसी के साथ खाने-पीने, सोने-उठने-बैठने या साथ रहने से नहीं फैलती है, बल्कि एचआईवी किसी पीडि़त व्‍यक्ति का खून किसी भी माध्‍यम से दूसरे व्‍यक्ति के खून में मिलने के बाद होती है. इसके बाद भी सीनटेल प्रबंधन का यह रवैया अत्‍यन्‍त ही निंदनीय है. इसका हर स्‍तर पर विरोध किया जाना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...