अखबारों में चल रहे बदलावों के मौसम में एचएमवीएल के हिंदुस्तान टाइम्स, दिल्ली की मार्केटिंग टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों के तहत एचटी, दिल्ली के मार्केटिंग हेड डीके चौधरी को डिजिटल डिविजन में स्ट्रेटजी एवं न्यूज बिजनेस हेड बना दिया गया है. वे डिजिटल बिजनेस हेड अमित गर्ग को रिपोर्ट करेंगे. चौधरी जाधवपुर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा एक्सएलआरआई से एमबीए हैं.
डीके चौधरी की जगह प्रवीण गुप्ता को एचटी, दिल्ली का नया मार्केटिंग हेड बना दिया गया है. प्रवीण ने एचटी सिटी तथा एचटी की रीलांचिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. गुप्ता अखबार के प्रोडक्ट एजेंडा के लिए जिम्मेदार होगे. वे एचटी के मार्केटिंग हेड राजेश रामकृष्णन को रिपोर्ट करेंगे. गुप्ता भी पंजाब यूनिवर्सिटी से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में स्नातक, जेएनयू से एमए-एएफिल तथा आईएसबी से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है.






