मर्सडिज बैंज की ओर से आयोजित अल्टीमेट ट्यूरिंग ट्रैल कांटेस्ट के चंबल एडवेंचर फोटो कंपटिशन में चंबल रेस्क्यू फोर्स की चेयरपर्सन व इण्डिया न्यूज कोटा की संवाददाता ज्योति पाठक दूसरे स्थान पर रहीं. उन्हें शहर व देशभर के लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग कर 27 हजार 556 वोट दिए. इस कांटेस्ट में कोटा की चंबल वैली ने पहचान बनाई है. देश के पांच चुनिंदा प्रतिभागियों में से ज्योति और उनकी चंबल वैली फोटो को दूसरा स्थान मिला. ज्योति को लाइफ टाइम एडवेंचर का विजेता घोषित किया है.
मर्सडिज बैंज की ओर से होने वाली एडवेंचर कार्यक्रम का टीएलसी व डिस्कवरी की ओर से प्रसारण किया जाएगा जिसमें ज्योति को जाने माने अभिनेता रितेश देशमुख के साथ एडवेंचर कार्यक्रम में भाग लेते हुए देखा जा सकेगा. बचपन से एडवेंचर कार्यक्रमों से जुडी ज्योति ने बताया कि उनकी यह जीत शहरवासियों की जीत है जिन्होंने एक एक वोट देकर कोटा का नाम रोशन किया है.
उन्होंने बताया कि कोटा की चंबल वैली पूरे प्रदेश व देश में महत्पूर्ण स्थान रखता है. चंबल की पहचान बनने से यहां एडवेंचर टूरिज्म को सबंल मिल सकेगा. देश विदेश से लोग यहां आकर चंबल के नजारे देख सकेंगे. उन्होंने बताया कि चंबल के संरक्षण के लिए भरपूर प्रयास हो, ताकि चंबल की देशभर में एक अनूठी पहचान बन सके, साथ ही यहां जैव विवधिता की कमी नहीं है. यह राजस्थान की एक नदी है जो सालभर बहती है. उन्होंने बताया कि नेशनल घडियाल सेंचुरी इस नदी में होने से इसकी महत्ता बढ गई है.





