Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

एनआरएचएम घोटाला : सीबीआई का छापा जारी, दैनिक जागरण के निदेशक वीरेंद्र कुमार के पुत्र के यहां भी छापेमारी

लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सीबीआई की छापेमारी जारी है. शनिवार को सीबीआई ने बनारस, मेरठ और लखनऊ सहित 12 शहरों में संबंधित विभाग के दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जो अब भी जारी है. गौरतलब है कि शुक्रवार को भी सीबीआई ने इस घोटाले में एक साथ 22 जिलों के 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। एनआरएचएम से जुड़े छह हत्‍या, आत्‍महत्‍या तथा दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ चुके हैं.

लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सीबीआई की छापेमारी जारी है. शनिवार को सीबीआई ने बनारस, मेरठ और लखनऊ सहित 12 शहरों में संबंधित विभाग के दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जो अब भी जारी है. गौरतलब है कि शुक्रवार को भी सीबीआई ने इस घोटाले में एक साथ 22 जिलों के 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। एनआरएचएम से जुड़े छह हत्‍या, आत्‍महत्‍या तथा दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ चुके हैं.

बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने शुक्रवार को छापामारी के दौरान मोहर, सीडी, फर्जी बिल के अलावा और कई दस्‍तावेज बरामद किए. सीबीआई टीम आज यूपी के अलावा बिहार में भी छापेमारी की है. लखनऊ में तीन सीएमओ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. यहां से महत्‍वपूर्ण सरकार दस्‍तावेज एवं कम्‍प्‍यूटर का हार्ड डिस्‍क कब्‍जे में लिया गया है. आज कुल 23 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. जिन शहरों में छापेमारी की गई है उनमें मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं.

बनारस में सीबीआई टीम ने दैनिक जागरण के निदेशक और स्‍थानीय संपादक वीरेंद्र कुमार के डा. पुत्र हेमंत गुप्‍ता के क्लिनीक पर भी छापेमारी की है. सुबह तड़के पहुंची टीम कई जानकारियां लेने के बाद निकल गई. अब यह छापेमारी किसलिए की गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पर माना जा रहा है कि मानवेंद्र चड्ढा के कनेक्‍शन के चलते ही यह छापेमारी हुई है. सीबीआई टीम इस समय डा. केएन तिवारी के यहां छापेमारी कर रही है. सभी जगहों से सबूत खंगाले जा रहे हैं.

उल्‍लेखनीय है कि अब तक सीबीआई की टीम ने एनआरएचएम घोटाले में बारह प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है. चार नए प्राथमिकी तो कल के छापेमारी के बाद दर्ज कराए गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि कुछ और रिपोर्ट भी आज दर्ज कराए जा सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की यह छापेमारी कल भी जारी रह सकती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...