Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

एनएनआईएस ने सरकार को भी लगाया चूना, इनकम टैक्‍स की नोटिस भी बेकार!

अरुप घोष की न्‍यूज एजेंसी एनएनआईएस के अपने रिपोर्टरों के पैसे मारने में ही अव्‍वल नहीं है, बल्कि यह एजेंसी देश के कानून को भी नहीं मानती है. खबर है कि कंपनी अपने कई कर्मचारियों की सैलरी की रकम से टीडीएस काटने के बाद भी उसने सरकारी खाते में जमा नहीं किया है. कुछ लोगों के आरोप हैं कि पीएफ की रकम भी कंपनी ने जमा नहीं की है. एनएनआईएस से जुड़े वरिष्‍ठ रिपोर्टर खालिद कर्नाटकी ने इस बात की शिकायत भी इनकम टैक्‍स विभाग में की है.

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्‍स विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एनएनआईएस को नोटिस भी जारी किया, लेकिन एजेंसी ने किसी भी नोटिस का ध्‍यान नहीं दिया और ना ही इनकम टैक्‍स ऑफिस में अपना पक्ष रखा. बताया जा रहा है कि इस मामले में इनकम टैक्‍स विभाग भी लापरवाही का रवैया अपनाते हुए सरकार को भी चूना लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की. बताया जा रहा है कि वरिष्‍ठ पत्रकार खालिद कर्नाटकी अब इस मामले को लेकर कोर्ट में जाने की तैयारी भी कर रहे हैं. वे एनएनआईएस के अलावा इनकम टैक्‍स विभाग को भी कोर्ट में घसीटेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...