एनडीटीवी से खबर आ रही है कि अमित पालित ने यहां आउटपुट एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. अमित एनडीटीवी आने से पहले जी न्यूज से जुड़े हुए थे. लम्बे समय तक जी ग्रुप को सेवा देने के बाद अमित एनडीटीवी पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि चैनल का आउटपुट सुधारने के लिए अमित को एनडीटीवी में लाया गया है. अमित ने करियर की शुरुआत जी ग्रुप के चैनल जी बिजनेस से किया था. अमित इसके बाद वीओआई तथा जी न्यूज की लांचिंग में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.






