Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

एनडीटीवी के मालिकों से नाराजगी के बाद रवीश कुमार ने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट बंद किया!

एक गासिप आई है. उड़ते उड़ते. हालांकि अफवाहों के पंख नहीं होते. पर ये उड़ते पंख वालों से ज्यादा तेज होते हैं. बताया जा रहा है कि रवीश कुमार और एनडीटीवी के मालिकों के बीच अनबन हो गई है. रवीश कुमार ने इसी गुस्से में अपना फेसबुक और ट्विटर एकाउंट डि-एक्टीवेट यानि बंद कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कल एनडीटीवी पर डिबेट के दौरान रवीश कुमार ने आम आदमी पार्टी का पक्ष लिया.

एक गासिप आई है. उड़ते उड़ते. हालांकि अफवाहों के पंख नहीं होते. पर ये उड़ते पंख वालों से ज्यादा तेज होते हैं. बताया जा रहा है कि रवीश कुमार और एनडीटीवी के मालिकों के बीच अनबन हो गई है. रवीश कुमार ने इसी गुस्से में अपना फेसबुक और ट्विटर एकाउंट डि-एक्टीवेट यानि बंद कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कल एनडीटीवी पर डिबेट के दौरान रवीश कुमार ने आम आदमी पार्टी का पक्ष लिया.

रवीश वैसे भी जनता के पक्षधर माने जाते हैं और आम आदमी पार्टी के लोग इन दिनों आम जनता से जुड़े मुद्दों पर स्थापित पार्टियों कांग्रेस बीजेपी को घेर रहे हैं. ऐसे में कोई भी सहज व सरोकारी पत्रकार आम आदमी पार्टी के तथ्यों व सवालों के साथ खड़े होकर कांग्रेस व बीजेपी से सवाल करेगा. बताया जाता है कि कांग्रेस के शीर्ष लोगों ने एनडीटीवी मैनेजमेंट पर दबाव बनाया.

एनडीटीवी के मालिकों ने रवीश कुमार को कुछ कहा होगा. इस सबसे दुखी रवीश ने खुद को नेपथ्य में डाल लिया है. उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर अपने एकाउंट को बंद कर दिया है. ये सब सूचनाएं कितनी सही और गलत है, इसके बारे में खुद रवीश कुमार ही स्पष्ट कर सकेंगे. भड़ास की तरफ से जब रवीश कुमार को फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाया नहीं. (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...