Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एनडीटीवी के श्रीनिवासन जैन का उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक दंगों का उत्तेजक कवरेज

Tejendra Sharma :  बी.बी.सी. लन्दन के भूतपूर्व संपादक विजय राणा का कहना है कि आमतौर पर सांप्रदायिक दंगों को कवर करते हुए मीडिया के लिये एक आचरण कोड स्थापित किया गया है कि समुदायों की पहचान नहीं बताई जाती। जब मैंने श्रीनिवासन जैन की रिपोर्ट देखी तो मैंने पाया कि इस वरिष्ठ पत्रकार ने इस कोड की सिरे से परवाह नहीं की। वे अपनी रिपोर्ट में कहते हैं कि मुसलमानों ने दो जाट लड़कों को मार डाला और उसके बाद से जाट मुसलमानों की हत्या कर रहे हैं और मुसलमानों के घर जलाए जा रहे हैं।

श्रीनिवासन जैन आगे यह भी कहते हैं कि मुसलमान अपने घरों से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने शरणार्थी शिविर जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। विजय राणा के अनुसार यह रिपोर्ट उत्तेजना पैदा करने वाली है और प्रशासन के कार्य को और अधिक कठिन बनाएगी क्योंकि इससे आम आदमी में अधिक आक्रोश उत्पन्न होगा। श्रीनिवासन जैन एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और उन्हें समझना चाहिये कि ऐसे संवेदनशील समय में हमें लोगों के ग़ुस्से को ठण्डा करना होगा ना कि आग में घी डाल कर उसे भड़काया जाए। श्रीनिवासन जैन की रिपोर्ट का मक़सद क्या है समझ में नहीं आता। यह रिपोर्ट मैनें भी देखी है और मैं विजय राणा से पूरी तरह सहमत हूं।

तेजेंद्र शर्मा के फेसबुक वॉल से

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...