मुंबई : टीवी चैनल कंपनी एनडीटीवी जल्द ही अपने बिजनेस चैनल एनडीटीवी प्राफिट को शुरू करने जा रही है। कुछ समय पहले इस चैनल को घाटे के चलते बंद कर दिया गया था। एनडीटीवी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2013 में दो करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है जबकि इससे पहले दो साल में कंपनी को घाटा हुआ था।
एनडीटीवी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक विक्रम चंद्रा ने कहा कि कंपनी एनडीटीवी प्रोफिट को जल्द ही फिर शुरू करेगी। यह काम अगले दो महीने में कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने परिचालन दक्षता में सुधार के लिए बीते एक साल में अनेक कदम उठाए हैं, जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा।






