मेरठ से एनडीटीवी के कैमरामैन अविनाश कमांडो के निधन की दुखद सूचना है. मेरठ के चर्चित कैमरामैन अविनाश जानसन उर्फ कमांडो को ब्रेन अटैक आठ जुलाई की सुबह घर पर हुआ. शनिवार को इनका निधन हो गया. ब्रेन अटैक से अविनाश का शरीर पैरालिसिस का असर हो गया.
शनिवार शाम लगभग आठ बजे इलाज के दौरान मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित डा. अशोक गर्ग नर्सिंग होम में अविनाश ने
अंतिम सांस ली. 35 वर्षीय अविनाश अपने पीछे पत्नी रीतू, 12 साल की बेटी तमन्ना और 2 साल का बेटा आशीष को छोड़ गए हैं. रविवार की शाम अविनाश का अंतिम संस्कार साकेत स्थित कब्रिस्तान में किया गया.
अविनाश को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में मीडिया, राजनीति, सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित हुए. अविनाश मेरठ में इलेक्ट्रानिक मीडिया में करीब 18 साल से सक्रिय थे. उन्हें कमांडो के नाम से जाना जाता था. मेरठ दर्शन, सिटी हलचल, जी न्यूज, स्टार न्यूज और एनडीटीवी सहित कई टीवी चैनलों को अपनी सेवाएं दी. इलेक्ट्रानिक मीडिया जगत में अविनाश ने कुशल कैमरामैन के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. व्यवहार में भी अविनाश बहुत सौम्य और सभी को सम्मान देने वाले थे.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






