Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”एफटीपी से खबरें चुराकर भेजता है जी न्‍यूज का रिपोर्टर”

प्रिय यशवंत जी, मैंने आज एक खबर भेजी थी पर आप ने प्रकाशित नहीं की. अब मैं खबर के साथ अपने बनाये विजुअल्स और जी न्यूज़ में चली खबर को सबूत के रूप में भेज रहा हूं. यह खबर जरुर लगाने का कष्ट करें ताकि इन खबर चोरों पर अंकुश लग सके. क्योंकि इन खबर चोरों की वजह से हम जैसे लोगों के हौसले पस्त होते हैं.

प्रिय यशवंत जी, मैंने आज एक खबर भेजी थी पर आप ने प्रकाशित नहीं की. अब मैं खबर के साथ अपने बनाये विजुअल्स और जी न्यूज़ में चली खबर को सबूत के रूप में भेज रहा हूं. यह खबर जरुर लगाने का कष्ट करें ताकि इन खबर चोरों पर अंकुश लग सके. क्योंकि इन खबर चोरों की वजह से हम जैसे लोगों के हौसले पस्त होते हैं.

खबर- जड़ से जमीन तक का स्लोगन देने वाले जी न्यूज़ उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रिपोर्टर धीरेन्द्र गोड़ दूसरे चैनलों की ऍफ़टीपी से खबरें चुराकर अपने चैनल में वाहवाही लूटने में लगा हुआ है. बाकि चैनलों के रिपोर्टर ठण्ड में दौड़-दौड़ कर खबरें बनाते हैं और धीरेन्द्र गौड़ घर पर बैठे-बैठे फीड चुराकर चैनल से पैसा कमा लेते हैं. ऐसे खबर चोरों की वजह से ही ज्यादातर चैनलों ने अपनी ऍफ़टीपी लॉक कर दी है.

मैं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में किच्छा शहर में फोकस चैनल का रिपोर्टर हूं. १८ दिसम्बर को मैंने और टीवी१०० के रिपोर्टर विकास डावरा ने किच्छा भाजपा नगर मंडल की खबर कवर की और किच्छा भाजपा के अध्यक्ष किशन गोयल के बाइट भी ली. उस समय हम दोनों रिपोर्टर के अलावा और कोई रिपोर्टर नहीं था. खबर एडिट करने के बाद मैंने और डावरा ने अपने-अपने चैनल में खबर भेज दी, पर १९.१२.११ को उस समय बड़ा झटका लगा, जब मैंने अपनी वो खबर जी न्यूज़ उतराखंड बुलेटिन मे चलते देखी. फोकस और टीवी१०० की आईडी वाली हमारी बाइट भी खबर में चली. हद तो तब हो गयी, जब हमारी छोटी रेल लाइन के विस्तारीकरण की खबर हमने जी न्यूज़ पर चलते देखी. यानि इस रिपोर्टर ने हमारी यह खबर भी चुरा ली, यह खबर देख कर जी न्यूज़ के रिपोर्टर पर बहुत गुस्सा आया.

इस कड़ाके की ठण्ड में जहां आम आदमी घर से बाहर निकलने को राजी नहीं है, वहीं हम ठण्ड की परवाह किये बिना खबरों के पीछे दौड़ रहे हैं और हमारा ही एक पत्रकार साथी हमारी खबरें चुरा कर ऐश कर रहा है. सारा मामला पता करने पर जानकारी मिली कि जी न्यूज़ के पत्रकार खटीमा रहते है, जो कि उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय से करीब ८० किलोमीटर दूर है. चूंकि चैनल से इनको इतना पैसा मिलता नहीं है कि रुद्रपुर रह कर पत्रकारिता कर सकें इसलिए इन्होंने खबरें चुराकर भेजने का नायब तरीका अपनाया हुआ है.

राज ओबराय

किच्‍छा, उधम सिंह नगर

[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...