Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एबीपी के लाइव शो कौन बनेगा मुख्यमंत्री शो में खून खराबा… कांग्रेसी-भाजपाई आपस में भिड़े

रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के सामने गार्डन में आयोजित एबीपी चैनल की चुनावी परिचर्चा में कांग्रेसी और भाजपाई भिड़ गये. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और महापौर किरणमयी नायक की मौजूदगी में कुर्सियां तोड़ी गई. एक-दूसरे पर हमले भी किये गये, इससे आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. टीवी चैनल ने संभावित मुख्यमंत्री को लेकर आयोजित सार्वजनिक परिचर्चा में दक्षिण विधानसभा के दोनों प्रमुख प्रत्याशियों बृजमोहन अग्रवाल एवं किरणमयी नायक समेत कई और लोगों को बुलाया था. काफी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता भी जुटे थे. सवाल-जवाब के दौर में एकाएक एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी की जाने लगी और देखते ही देखते कार्यकर्ता भड़क गये. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा बल भी भड़के कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाया.

रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के सामने गार्डन में आयोजित एबीपी चैनल की चुनावी परिचर्चा में कांग्रेसी और भाजपाई भिड़ गये. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और महापौर किरणमयी नायक की मौजूदगी में कुर्सियां तोड़ी गई. एक-दूसरे पर हमले भी किये गये, इससे आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. टीवी चैनल ने संभावित मुख्यमंत्री को लेकर आयोजित सार्वजनिक परिचर्चा में दक्षिण विधानसभा के दोनों प्रमुख प्रत्याशियों बृजमोहन अग्रवाल एवं किरणमयी नायक समेत कई और लोगों को बुलाया था. काफी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता भी जुटे थे. सवाल-जवाब के दौर में एकाएक एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी की जाने लगी और देखते ही देखते कार्यकर्ता भड़क गये. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा बल भी भड़के कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाया.

लाइव शो में महापौर किरणमयी नायक ने भाजपा सरकार एवं समस्त मंत्रियों को नकारा एवं निकम्मा कह दिया, जिसके बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भड़क उठे और उन्होंने महापौर की शब्दावली पर आपत्ति जताई। इस पर भी महापौर शांत नहीं हुईं और पुन: उक्त शब्दों का उपयोग किया, जिसके बाद भाजपाई कार्यकर्ताओं ने जमकर उपद्रव मचाया। भाजपाइयों ने कार्यक्रम के दौरान ही कुर्सियां उठा-उठा कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारना शुरू कर दी। इस हमले में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं कांग्रेस के उम्मीदवार किरणमयी नायक सहित एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा पार्षद प्रमोद दुबे, सतनाम पनाग, ममता राय आदि भी घायल हो गए। उक्त घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई और कांग्रेसियों ने भी अपना आपा खो दिया। न्यूज चैनल द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा था और उक्त स्थिति के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम बंद करना पड़ा।

महापौर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृजमोहन अग्रवाल अब अपनी संभावित हार से घबरा रहे हैं, इसलिए गुण्डागर्दी पर उतर आए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता शिव ग्वालानी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दल एक-दूसरे पर निकम्मा एवं नाकारा जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए आरोप लगाते हैं, जो कि कतई अशोभनीय भी नहीं है फिर भी भाजपाइयों द्वारा जिस प्रकार गुण्डागर्दी की गई, उस पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करना यह साबित करता है कि प्रदेश में निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कार्य सम्पन्न नहीं कराया जा रहा है। वहीं कांग्रेसी पार्षद सतनाम पनाग ने बताया कि भाजपाइयों के हमले से उनके कान के पर्दे झनझना गए हैं, तथा पीठ पर भी किसी भारी वस्तु के पड़ने से पीठ लाल हो गई है।

इधर कांग्रेसियों द्वारा कोतवाली घेराव की जानकारी मिलने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, भाजयुमो अध्यक्ष संजू नारायण सिंह, हज कमेटी अध्यक्ष सलीम राज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि महापौर की अशोभनीय शब्दावली के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई है। कार्यक्रम के दौरान जो घटना घटी उसके लिए भाजपाई जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि महापौर ने कांग्रेसियों को इशारा किया कि और उन्होंने ही भाजपा कार्यकर्ता पर कुर्सियां फेंककर मारना शुरू कर दिया। इस हमले में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। हम पुलिस से मांग करते हैं कि वह महापौर को तत्काल गिरफ्तार करे।

इस घटना के बाद शहर भर के कांग्रेसी भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल एवं उनके समर्थकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली टीआई को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की, अपनी लिखित शिकायत भी दी, परंतु पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि वह मंत्री के दबाव चलते कार्रवाई नहीं कर रही है। महापौर ने कहा कि अभी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के लोग अब भी वर्तमान सरकार के दबाव में कार्य कर  रहे हैं, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

हमारी भारत निर्वाचन आयोग से मांग है कि वह मामले में संज्ञान लेवे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देवें.. कोतवाली घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी भाजपाइयों के हमले से तिलमिलाए हुए थे, उस पर पुलिस की निष्क्रियता ने उनके गुस्से को और भड़का दिया। बार-बार आग्रह करने के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं लिखे जाने के कारण कांग्रेसी बेकाबू हो गए और कोतवाली के सामने हंगामा मचाने लगे। इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए लाठिया लहराई और दो-चार कांग्रेसी इसकी जद में आ गए और उनकी पीठ लाल हो गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...