Vikas Mishra : लीजिए साहब पिछले हफ्ते की परीक्षा का नतीजा भी आ गया। शनिवार से आजतक न्यूज चैनल पर हम लोगों का जो शो शुरू हुआ था- 'वंदे मातरम्', वो टीआरपी में नंबर वन आया है। एबीपी न्यूज के प्रोग्राम 'प्रधानमंत्री' को 'वंदे मातरम्' ने टीआरपी में काफी पीछे छोड़ दिया है। यानी 'वीएम' भारी पड़ गया 'पीएम' पर।
पहले एपीसोड में कुछ कमियां रह गई थीं, जिन्हें अब दूसरे एपीसोड से बिल्कुल दुरुस्त कर रहे हैं। उन सभी मित्रों को धन्यवाद जिन्होंने ये शो देखा, उन्हें धन्यवाद जिन्होंने सराहा और उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद जिन्होंने इसमें कमियां निकालकर हमारा ध्यान उसकी तरफ दिलाया। साथ ही पूरी टीम को बधाई, जिसने इस शो को बनाने में दिन रात एक कर दिया। वंदे मातरम् का दूसरा एपीसोड शनिवार रात 10 बजे आएगा, और इस एपीसोड में होगी भारत पाकिस्तान की गुत्थमगुत्था जंग। खुलेंगे तमाम राज, सामने आएगी दोनों देशों की उस समय की रणनीति।
आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.





