एबीपी न्यूज छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. दीपक चौरसिया के एबीपी न्यूज छोड़ने के बाद लगातार कई लोगों को इस्तीफे हुए हैं. खबर है कि एबीपी न्यूज से रेणु पांडेय ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. उनके अलावा शीतल मणि त्रिपाठी ने भी एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर इंडिया टीवी पहुंचे हैं. वे लंबे समय से एबीपी न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
कुणाल ने भी एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मीडिया को भी बाय कर दिया है. कुणाल ने अपना एनजीओ शुरू किया है. फिलहाल वे इसी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. राजेंद्र भी एबीपी न्यूज छोड़कर इंडिया टीवी चले गए हैं. इन सभी लोगों ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है.






