चैनल वन से खबर है कि एमके तनेजा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर जीएम मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे. तनेजा अब पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के चैनल हमार टीवी और फोकस टीवी से जुड़ गए हैं. उन्हें यहां पर एसोसिएट वीपी बनाया गया है. उनके पास दोनों चैनलों की नेटवर्किंग और मार्केटिंग की जिम्मेदारी है. वे पिछले आठ सालों से मीडिया के फील्ड में सक्रिय हैं. तनेजा वॉयस ऑफ नेशन, ए2जेड और कल्पतरु एक्सप्रेस जैसे संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं.
तनेजा के जिम्मे आर्थिक दुश्वारियों एवं बैंक के कर्ज से जूझ रहे दोनों को निकालने की होगी. उल्लेखनीय है कि पॉजिटिव ग्रुप के पुरबिया चैनल हमार टीवी पर इंडियन ओवरसीज बैंक का 52 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है. समझा जा रहा है कि मार्केटिंग में बढि़या पकड़ रखने वाले तनेजा को इसी लिए ग्रुप के साथ जोड़ा गया है.






