Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

एमजंक्‍शन और टेलीग्राफ ने मिलाया हाथ, प्रकाशित करेंगे ‘ऑटोजंक्‍शन’

टाटा स्‍टील एवं सेल का ज्‍वाइंट वेंचर एमजंक्‍शन ने एबीपी ग्रुप के अंग्रेजी दैनिक टेलीग्राफ से समझौता किया है. दोनों ग्रुप एक साथ मिलकर वाहन इंडस्‍ट्री पर एक त्रैमासिक सप्‍लीमेंट 'ऑटोजंक्‍शन' प्रकाशित करने जा रहे हैं. इस ज्‍वाइंट वेंचर में सप्‍लीमेंट के लिए कंटेंट उपलब्‍ध कराने का काम एमजंक्‍शन द्वारा संचालित ऑटो ई-कामर्स पोर्टल ऑटोजंक्‍शन डॉट इन करेगा. इस ज्‍वाइंट वेंचर का पहला अंक दिसम्‍बर के पहले सप्‍ताह में लांच किया जाएगा.

टाटा स्‍टील एवं सेल का ज्‍वाइंट वेंचर एमजंक्‍शन ने एबीपी ग्रुप के अंग्रेजी दैनिक टेलीग्राफ से समझौता किया है. दोनों ग्रुप एक साथ मिलकर वाहन इंडस्‍ट्री पर एक त्रैमासिक सप्‍लीमेंट 'ऑटोजंक्‍शन' प्रकाशित करने जा रहे हैं. इस ज्‍वाइंट वेंचर में सप्‍लीमेंट के लिए कंटेंट उपलब्‍ध कराने का काम एमजंक्‍शन द्वारा संचालित ऑटो ई-कामर्स पोर्टल ऑटोजंक्‍शन डॉट इन करेगा. इस ज्‍वाइंट वेंचर का पहला अंक दिसम्‍बर के पहले सप्‍ताह में लांच किया जाएगा.

इस सप्‍लीमेंट के प्रिंटिंग से लेकर मार्केटिंग का काम टेलीग्राफ के जिम्‍मे रहेगा. इसके प्रत्‍येक अंक में चार लाख कॉपियां प्रकाशित की जाएंगी. इस सप्‍लीमेंट कार रिव्‍यू, तुलनात्‍मक टेस्‍ट, ऑटो इंडस्‍ट्री के एक्‍पर्टस के इंटरव्‍यू, वाहन बाजार की स्थिति, तकनीक समेत तमाम जानकारियां पाठकों के लिए उपलब्‍ध कराई जाएंगी. समस्‍त कंटेंट ऑटोजंक्‍शन डॉट इन द्वारा उपलब्‍ध कराया जाएगा. फिलहाल इस सप्‍लीमेंट को त्रैमासिक प्रकाशित किया जाएगा, पर जल्‍द ही इसे मासिक बना दिया जाएगा. प्रबंधन का कहना है कि अगर रिस्‍पांस अच्‍छा रहा तो फिर इसे पाक्षिक भी किया जा सकता है.

प्रबंधन का कहना है कि इस सप्‍लीमेंट के लिए एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट उपलब्‍ध कराया जाएगा, पर कुछ कंटेंट ऑटोजंक्‍शन की वेबसाइट से भी उठाया जाएगा. फिलहाल इस सप्‍लीमेंट को कोलकाता एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में उपलब्‍ध होगा. इस सप्‍लीमेंट का टार्गेट 16 से 60 साल की उम्र के बीच का पाठक वर्ग रहेगा. इसी ग्रुप को ध्‍यान में रखकर यह सप्‍लीमेंट लांच किया जा रहा है. गौरतलब है कि टाटा एवं सेल ने मिलकर 2006 में उस समय ऑटो जंक्‍शन डॉट इन की शुरुआत की थी, जब न्‍यू रेवा इलेक्‍ट्रानिक कॉर की ऑन लाइन बिक्री शुरू की गई थी. 2010 में ऑटो जंक्‍शन ने यो बाइक बेचने वाले इलेक्‍ट्रोथर्म इंडिया से समझौता कर लिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...