Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

एमजे अकबर इंडिया टुडे ग्रुप से विदा हो गए

वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक एमजे अकबर के बारे में खबर आ रही है कि वे अब इस ग्रुप से हट चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि उनका कांट्रैक्ट खत्म हो गया था, इसलिए स्वतः वे अलग हो गए. एमजे अकबर दी संडे गार्जियन अखबार के कर्ताधर्ता भी हुआ करते थे जिसे पिछले दिनों उन्होंने विनोद शर्मा वाले मीडिया समूह को बेच दिया. हालांकि वे दी संडे गार्जियन के एडिटर इन चीफ बने हुए हैं.

एमजे अकबर देश में पत्रकारिता जगत के जाने माने नाम हैं. इस्तीफे की चर्चाओं को कनफर्म करने के लिहाज से भड़ास4मीडिया की तरफ से जब दोपहर के वक्त एमजे अकबर को फोन किया गया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया. हालांकि इंडिया टुडे से जुड़े कई लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि एमजे अकबर की विदाई हो चुकी है. मीडिया जगत व राजनीतिक हलकों में एमजे अकबर की इंडिया टुडे ग्रुप से विदाई के अलग अर्थ भी निकाले जा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...