Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

एमडी के मेल से न्यूज एक्सप्रेस में मुकेश कुमार के खिलाफ राजनीति तेज

चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद की तरफ से लांच किए गए न्यूज चैनल 'न्यूज एक्सप्रेस' में इन दिनों आंतरिक राजनीति तेज हो गई है. राजनीति केंद्रित इस न्यूज चैनल के अंदरखाने चैनल हेड मुकेश कुमार को लेकर तरह तरह की राजनीति चल रही है. साईं प्रसाद ग्रुप की मीडिया कंपनी साईं प्रसाद मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक भापकर द्वारा जारी एक मेल ने आंतरिक राजनीति को और तेज कर दिया है. इस मेल में न्यूज एक्सप्रेस चैनल, हम वतन वीकली अखबार और मीडिया एकेडमी में किसी को भी रखने, निकालने आदि के लिए प्रबंधन से परमीशन लेने को कहा गया है.

माना जा रहा है कि यह मेल सीधे सीधे चैनल हेड मुकेश कुमार के क्षेत्राधिकार को चुनौती है जिनके अधीन अब तक सभी कुछ था और सब कुछ उन्हीं के इशारे पर होता था. शशांक भापकर ने सभी विभागाध्यक्षों को कहा है कि वे सीधे अब उन्हें रिपोर्ट करें. यानि मुकेश कुमार को रिपोर्ट न करके एमडी ने खुद को रिपोर्ट करने का फरमान जारी कर दिया है. 11 जून को जारी इस मेल को साईं प्रसाद मीडिया के अंदर के मुकेश कुमार विरोधी खेमे ने लीक कर दिया है. इससे मुकेश कुमार की स्थिति पब्लिकली खराब होने लगी है. हाल फिलहाल कुमार राकेश को मुकेश कुमार ने अपने यहां से हटाया और कुमार राकेश ने कहना शुरू कर दिया कि मुकेश कुमार के दिन गिने चुने हैं. उधर मुकेश कुमार अपने को लेकर चल रही चर्चाओं को निराधार बताया है. देखना है कि अब तक शांत तरीके से चल रहे साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप में ताजी राजनीति किस करवट जाकर बैठती है. नीचे वो मेल है जिसे साईं प्रसाद मीडिया के एमडी ने जारी किया है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...