Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

एमपी-सीजी के लिए एक और न्यूज चैनल की चर्चा, अनिल सौमित्र जुड़ेंगे

: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ५ अक्टूबर से शुरू होगा स्टेट न्यूज चैनल : मीडिया एक्टिविस्ट अनिल सौमित्र के जुडऩे की खबर : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24  घंटे का सैटेलाइट चैनल 'स्टेट न्यूज' के 5  अक्टूबर से लॉन्च होने की खबर है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इसका हेडऑफिस रहेगा। बीते छह माह से इसकी तैयारी चल रही है। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि मीडिया एक्टिविस्ट और चरैवेति के पूर्व सम्पादक अनिल सौमित्र बतौर सलाहकार संपादक स्टेट न्यूज से जुड़ सकते हैं।

स्टेट न्यूज चैनल की लॉन्चिंग के लिए दिल्ली से आए अमरदीप कुमार और उनकी टीम ने तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। अमरदीप कुमार बताते हैं कि 5  अक्टूबर से स्टेट न्यूज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में घर-घर तक पहुंचेगा। स्टेट न्यूज चैनल पर समाचार के साथ-साथ मनोरंजन और एजुकेशन बेस्ड प्रोग्राम भी प्रसारित किए जाएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में यह बंसल न्यूज के बाद दूसरा सैटेलाइट चैनल है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया हो चुकी है तो कई जिलों के लिए अभी भी इंटरव्यू का दौर जारी है।

मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश से जल्द ही कई न्यूज चैनल शुरू होने की खबर है। जानकार बताते हैं कि न्यूज चैनलों की भीड़ में स्टेट न्यूज कछुआ साबित हो सकता है। स्टेट न्यूज चैनल के सेटअप को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह लम्बी रेस का घोड़ा साबित होगा। लोगों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए स्टेट न्यूज चैनल अपने प्रोग्राम पर भी खासा फोकस कर रहा है। चैनल से जुड़े एक वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि चैनल काफी तैयारी करने के बाद लोगों के बीच आ रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...