दैनिक जागरण, नोएडा में निशिकांत ठाकुर राज खत्म हुआ तो अब विष्णु त्रिपाठी राज शुरू हो गया है. निशिकांत ठाकुर के जमाने के लोगों को बुरी तरह हड़काया धमकाया निकाला जा रहा है. हर राज के अपने सुख दुख होते हैं. पता चला है कि विष्णु त्रिपाठी ने अब एसएमएस करके लोगों को नौकरी से निकालने का काम शुरू कर दिया है.
यही हरकत उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ की. उस महिला पत्रकार को जब विष्णु त्रिपाठी ने एसएमएस कर कहा कि तुम्हें नौकरी से निकाला जा रहा है, अब आफिस आने की जरूरत नहीं है, तब उस महिला पत्रकार ने रिप्लाई किया- मैं इस बर्ताव की शिकायत महिला आयोग में करूंगी. महिला आयोग का नाम सुनते ही विष्णु त्रिपाठी की बहादुरी और साहबई गायब हो गई. उन्होंने फौरन उस महिला पत्रकार से माफी मांगते हुए उन्हें ससम्मान नौकरी पर आने का अनुरोध किया. अब वो महिला पत्रकार जागरण नोएडा में काम करने लगी है.
ऐसा नहीं कि विष्णु ने सिर्फ महिला पत्रकार की नौकरी एसएमएस पर खाई. वो कई पत्रकारों को एसएमएस के जरिए नौकरी से निकाले जाने का फरमान सुना चुके हैं. ज्यादातर पत्रकार इस एसएमएस का उपर वाले का आदेश मानकर शिरोधार्य कर लेते हैं और चुप्पी साध लेते हैं. पर इस लड़की ने हिम्मत दिखाकर ढेर सारे कायर व कमजोर पुरुष पत्रकारों को आइना दिखाने का काम किया है. (कानाफूसी)






