: किशोर बनाए गए इनपुट हेड, संदीप सिन्हा बने आउटपुट हेड : एसएमबीसी इनसाइट नेशनल न्यूज़ चैनल का टेस्ट सिग्नल शुरू हो चुका है. अभी यह चैनल मध्यप्रदेश के कई इलाके में दिखने लगा है. चैनल का मुख्यालय जबलपुर है. पहली बार नेशनल लेबल का न्यूज़ चैनल किसी प्रदेश से स्टार्ट हुआ है. चैनल न्यू कंटेंट के साथ बाज़ार में उतरा है. इस चैनल में कई नेशनल न्यूज़ चैनल सहित प्रिंट मीडिया के अनुभवी पत्रकारों की टीम बनी है. जो नए कंटेंट के साथ अन्य दूसरे चैनल को टक्कर देने को तैयार है. जबलपुर में हाई टेक स्टूडियो और पीसीआर और न्यूज़ रूम के साथ देश भर में बने टीम तैयार होकर न्यूज़ और स्पेशल प्रोग्राम के साथ उतरी है.
साधना न्यूज़ से इस्तीफा देकर आये किशोर कुमार सिंह चैनल के इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे है. श्री सिंह इसके पहले दिल्ली में डीडी न्यूज़ और पटना में स्टार न्यूज़ में सेवा दे चुके है. किशोर ने अपने कैरियर की शुरुआत पटना में दैनिक आर्यावर्त से की थी. पिछले 17 सालों से काम कर रहे किशोर इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया में बेहतर कंटेंट पर पकड़ रखते हैं. आउटपुट हेड वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिन्हा को बनाया गया है, जो पिछले 14 सालों से इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े हुए हैं और इसके पहले जीएनएन के इनपुट हेड और लांचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके पहले वायस ऑफ़ इंडिया, जनमत (जो अब लाइव इंडिया है) समेत कई नेशनल चैनलों में वरिष्ठ पद पर सेवा दे चुके हैं.
पटना में नक्षत्र न्यूज़ चैनल से इस्तीफा देकर आये सुजीत कुमार एसाइनमेंट डेस्क से जुड़े हैं. सुजीत इसके पहले साधना न्यूज़, चैनल-1, हमार टीवी में काम कर चुके है. राज एक्सप्रेस, भास्कर, अग्निवाण, न्यूज़ पेपर भोपाल में काम कर चुके विवेक तिवारी, प्रवेश, अर्चना ठाकुर दिव्या आउटपुट टीम में है. टेक्निकल टीम में मौर्या टीवी, देश लाइव पटना में काम कर चुके अखिलेश और साधना न्यूज़ से विकास त्रिपाठी वीटी एडिटर और आईटी की जिम्मेदारी साधना और जनसंदेश चैनल में काम कर चुके जागेन्द्र पटेल, पीसीआर सुबोध और अमित जयसवाल संभाल रहे हैं.





