उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बलिया इकाई के अध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर के बलिया जिले के बिल्थरा रोड के पैतृक निवास पर रविवार को पुलिस अधीक्षक लव कुमार को भावभीनी विदायी दी गयी। यूनियन से सम्बद्ध प्रेस क्लब बिल्थरा रोड के बैनर तले इस कार्यक्रम में सभी समाचार पत्रों के तहसील के प्रभारी संवाददाता भी उपस्थित हुए। सभी समाचार पत्र के पत्रकारों के उपस्थित होने पर पुलिस अधीक्षक लव कुमार भी आश्चर्यचकित रह गये तथा टिप्पणी किया कि काफी सुखद नजारा है।
लव कुमार सवा माह तक बलिया में रहे। शासन ने उनका स्थानान्तरण इसी पद पर रायबरेली कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने इस मौके पर कहा कि बलिया का गौरवशाली अतीत है। प्रदेश व देश में इस जनपद का अलग महत्व है। उन्होंने अल्प कार्यकाल में दिये गये सहयोग के लिये पत्रकारो का आभार किया। कार्यक्रम संयोजक व समाचार एजेंसी पी टी आई के संवाददाता अनूप कुमार हेमकर ने पुलिस अधीक्षक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया से उनका सम्बन्ध अत्यन्त बेहतर रहा तथा वह हमेशा न सिर्फ पत्रकारो के लिये सुलभ रहे बल्कि किसी घटना को छुपाये बगैर मीडिया को हर मामलो की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष हेमकर ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेट किया। इस मौके पर अमर उजाला के शिव कुमार हेमकर,हिन्दुस्तान के अशोक जायसवाल,राष्ट्रीय सहारा के अभयेश मिश्र,विजय यादव व विजय गुप्त,जनसंदेश टाइम्स के जय प्रकाश बर्नवाल,दैनिक जागरण के विजय मद्धेशिया व नवीन मिश्र,आज के घनश्याम गुप्त व पायनियर के रवीन्द्र राजभर मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के हर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति भी मौजूद रहे।
घनश्याम गुप्त की रिपोर्ट





