टीवी टुडे नेटवर्क के मीडिया इंस्टीट्यूट (TVTMI) के तेज़-तर्रार और होनहार छात्र रितेश आनंद ने आजतक को अलविदा कह दिया है. वे बतौर असोसिएट प्रोड्यूसर आजतक की आउटपुट डेस्क पर कार्यरत थे. पिछले 5 सालों से वे अपनी सेवाएं आजतक को दे रहे थे.
इसके पहले वे ऑल इंडिया रेडियो (A.I.R) में रेडियो अनाउंसर का काम भी कर चुके हैं. रितेश स्कृप्ट और वॉयस-ओवर का काम अच्छे से जानते हैं. रितेश अपनी नयी पारी की शुरुआत न्यूज़ नेशन चैनल की आउटपुट डेस्क पर कर रहे हैं. जल्द ही आजतक में कई और इस्तीफ़ों की भी ख़बर है. एंकर से लेकर प्रोड्यूसर तक कई लोग चैनल को अलविदा कहने की तैयारी में हैं.
[email protected] पर मेल करके आप अपनी बात भड़ास तक पहुंचा सकते हैं.






