Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ऐश्वर्या की डिलीवरी कराने में संयम बरतेंगे न्यूज चैनल!

: गालियां सुनने के बाद आई बुद्धि : न्यूज चैनलों ने आंतरिक पत्र जारी किए : सूचना है कि न्यूज चैनलों ने आपस में मिलबैठ कर तय कर लिया है कि वे ऐश्वर्या राय बच्चन की डिलीवरी के समय खबर दिखाने को लेकर संयम बरतेंगे. इस बाबत न्यूज चैनलों ने अपने अपने यहां आंतरिक इमेल जारी कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के गर्भवती होने के कयास से लेकर गर्भवती होने की पुष्टि होने तक और उसके बाद बच्चे को लेकर कयासबासी होने तक के घटनाक्रम को जिस तरह से न्यूज चैनलों ने नमक मिर्च लगाकर पेश किया और बहुत ज्यादा वक्त इस प्रकरण पर दिया तो उससे पूरे देश के संवेदनशील तबके से विरोध में आवाज उठने लगी.

खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाग पर चैनलों के इस रवैये की जमकर निंदा की और सबकी लानत-मलानत बड़े प्यारे अंदाज में की. अमिताभ, अभिषेक ऐश्वर्या और उनके परिवार में आने वाले बच्चे की खबर को न्यूज चैनल वाले ज्यादा टीआरपी देने वाली खबर के रूप में देखते हैं, अपमार्केट खबर के रूप में देखते हैं, एलीट न्यूज के रूप में देखते हैं, इसी कारण सबके सब इस न्यूज को अपने अपने अंदाज में पेश करने पर आमादा हैं और अच्छा खासा वक्त इस न्यूज पर जाया करते हैं. पर न्यूज चैनलों की इस घटिया हरकत पढ़े लिखे लोगों को पसंद नहीं आ रही.

लोगों ने किसी की निजी जिंदगी में घुसकर चटखारे लेने और बच्चे होने जैसे सामान्य व रुटीन किस्म की प्राकृतिक घटनाक्रम को बढ़ा चढ़ा कर देर तक दिखाने की निंदा की. इससे एलर्ट हुए न्यूज चैनलों के कर्ताधर्ताओं ने आपस में तय कर लिया कि गालियां बहुत सुन चुके, अब दिमाग से काम करना है. सभी ने तय किया कि वे अपने अपने यहां इस न्यूज के कवरेज में तार्किक व संयमित रवैया अपनाएंगे. इस बाबत हर किसी ने अपने न्यूज चैनल में आंतरिक पत्र जारी कर दिया है और रिपोर्टरों व कैमरामैनों को निर्दिष्ट कर दिया गया है. देखना है कि इस नए निर्देश के बाद सभी चैनल सुधर जाते हैं या इनमें से कोई नाफरमानी भी करता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...