दैनिक जागरण, नारनौल (हरियाणा) में आफिस ब्वाय को प्रमोट करके आफिस इंजार्च बनाने की खबर पिछले दिनों भड़ास पर प्रकाशित हुई थी. इस खबर में जिन राजेंद्र पर आरोप लगाया गया है, उन्होंने अपना पूरा पक्ष भड़ास के पास भेजा है, जिसे यहां ससम्मान प्रकाशित किया जा रहा है. राजेंद्र की बात से यह साबित होता है कि कुछ लोग उनकी प्रगति से जल-भुन कर बेवजह उन्हें टारगेट करके बदनाम करना चाह रहे हैं.
अगर कोई अपनी योग्यता, कर्मठता के आधार पर तरक्की पाता है तो यह गलत नहीं, बल्कि स्वागत योग्य है. राजेंद्र का पूरा पत्र यूं है..

भड़ास पर प्रकाशित किसी खबर पर अगर आपको भी कुछ कहना है तो अपनी बात लिखकर [email protected] पर मेल कर दें. हम आपके पक्ष, विचार को ससम्मान प्रकाशित करेंगे.






