Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ओम ठाकुर ने फ्रीलांसर रिपोर्टर को केबिन में बुलाकर बेइज्‍जत किया

आगरा से प्रकाशित हो रहे दैनिक पुष्प सवेरा में आये दिन रिपोर्टर ओम सिंह कुशवाहा उर्फ ओम ठाकुर की जलीलता का शिकार हो रहे हैं. वो समय समय पर रिपोर्टरों को बुलाकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सामने उनकी बेईज्ज़ती करते हैं और अपनी जीहजूरी करवाने की जिद करते हैं. बुधवार को उसने सागर गुजराती नामक युवा रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की और उसे धमकी दे डाली. सागर गुजराती ने कुछ महीने पहले पुष्पसवेरा को रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइन किया था. लेकिन आंतरिक राजनीति और बेवजह दोषारोपण से कई बार वो हतोत्साहित हुआ.

आगरा से प्रकाशित हो रहे दैनिक पुष्प सवेरा में आये दिन रिपोर्टर ओम सिंह कुशवाहा उर्फ ओम ठाकुर की जलीलता का शिकार हो रहे हैं. वो समय समय पर रिपोर्टरों को बुलाकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सामने उनकी बेईज्ज़ती करते हैं और अपनी जीहजूरी करवाने की जिद करते हैं. बुधवार को उसने सागर गुजराती नामक युवा रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की और उसे धमकी दे डाली. सागर गुजराती ने कुछ महीने पहले पुष्पसवेरा को रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइन किया था. लेकिन आंतरिक राजनीति और बेवजह दोषारोपण से कई बार वो हतोत्साहित हुआ.

इस बीच निजी पारिवारिक कारणों से उसे शहर के बाहर जाना पड़ा था, जिसके कारण उसने सिटीचीफ शरद चौहान के सामने इस्तीफे की पेशकश की. शरद चौहान ने इस्तीफ़ा तो ले लिया लेकिन कई बार सागर को फोन करके दुबारा अखबार से जुड़ने को कहा. इस पर सागर ने फ्रीलांसर के तौर पर अखबार को दुबारा ज्वाइन किया और कभी कभी दफ्तर जाकर ख़बरें लिखने लगा. अचानक बुधवार दिनांक २५ जुलाई २०१२ को जब सागर खबर लिख रहा था, तब ओम ठाकुर ने सागर को अपने केबिन में बुलाया. सागर के अंदर जाते ही उसने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से दरवाज़ा लगाने को कहा और सागर पर चिल्लाने लगे और उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे. साथ ही उसे भाग जाने को कहा. 

इस पर सागर ने तुरंत उससे तमीज से बात करने को कहा और साथ ही ये भी कहा कि ऐसी नौकरी उसे नहीं करनी जहाँ ज़मीर बेचना पड़े और कुत्ता बनना पड़े. ओम ठाकुर ने इस पर कहा कि वो यहाँ के हेड हैं और उनकी जीहजूरी करनी पड़ेगी. सागर से उससे ये भी पूछा कि किसकी इज़ाज़त से वो यहाँ आया है तो सागर ने बताया कि शरद चौहान ने नए संपादक डॉ. हर्षदेव सिंह से पूछकर बुलाया है. इस पर ओम ठाकुर ने कहा कि कोई भी कुछ नहीं अखबार में सिवाय उनके. और चाहे संपादक कहे या कोई और सब ठाकुर से नीचे हैं. इस पर सागर ने तुरंत कमरे से बाहर निकलना चाहा लेकिन ओम ठाकुर ने उसका हाथ पकड़कर कुर्सी पर बैठने को कहा और कहा कि तू है क्या..सागर को उसने इस बीच कई धमकियाँ दे डाली और उससे बाद से भी बदतर बर्ताव किया.

सागर को डराने के लिए उन्‍होंने अपने दो आदमी भी गेट पर खड़े कर रखे थे जो सागर को कमरे में रोके रखें. लेकिन सागर बेबाक जवाब देकर वहां से आ गया और एडिटिंग रूम में सबको ठाकुर साहब की बदतमीजी बताई और वहाँ से निकल आया. सागर गुजराती बनारस का है और ओम ठाकुर कई बार पूरब के लोगों पर टिप्‍पणियाँ कर चुके हैं. ओम ठाकुर कई बार सागर पर झूठे आरोप भी लगा चुके हैं. अखबार से ही जुड़े एक आदमी ने बाद में सागर को बताया कि ठाकुर जी उस वक्त नशे में थे इसलिए ऐसा किया. सागर ने तुरंत इस बात को सोशल मीडिया पर उछाल दिया जिससे उसके साथ कई पत्रकार आ खड़े हुए हैं और अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. सागर ने इसकी लिखित शिकायत पुष्पांजलि ग्रुप के बड़े अधिकारियों से करने की भी बात कही.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...