Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

औरेया-इटावा में हिंदुस्‍तान दो रुपये का हुआ, हालत फिर भी खराब

इटावा और औरैया में हिंदुस्‍तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कानपुर से लेकर दिल्‍ली तक के आला अफसर यहां अखबार के अच्‍छे प्रदर्शन के लिए नाक रगड़ रहे हैं, तमाम उपाय कर रहे हैं, बावजूद इसके यह अखबार लोगों की पसंद नहीं बन पा रहा है. अखबार की कीमत कम करने के बावजूद हिंदुस्‍तान को लाभ मिलता नहीं दिख रहा है. औरैया-इटावा में हिंदुस्‍तान प्रबंधन ने अखबार की कीमत साढ़े तीन रुपये से घटाकर दो रुपये कर दिया है इसके बाद भी प्रसार संख्‍या में कोई खास इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है.

वहीं अमर उजाला ने इटावा में कानपुर से अपने तेजतर्रार पत्रकार प्रदीप अवस्‍थी को भेजकर हिंदुस्‍तान के साथ जागरण की भी मुश्किलें बढ़ा दी है. ब्‍यूरोचीफ के रूप में प्रदीप ने कई बड़ी खबरें धड़ाधड़ ब्रेक की, जिसके चलते इन अखबारों के पत्रकारों के सामने भी मुश्किल आने लगा है. हॉकरों को अस्‍सी पैसा में हिंदुस्‍तान मिलने के बाद भी प्रसार संख्‍या में कोई बढ़त नहीं दिख रही है. दिल्‍ली-कानपुर से आए सेल्‍स हेड विजय सिंह, चार यूनिटों के हेड दीपक मुखर्जी समेत कई वरिष्‍ठ लोग इन दोनों जिलों में अखबार की स्थिति को लेकर परेशान हैं. इन लोगों ने कई सेंटरों पर जाकर जायजा लिया, बातचीत की परन्‍तु अभी तक कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है. अखबार के दो रुपये का होने का भी जमकर प्रचार किया गया, जगह-जगह अखबार के बंडल फेंके गए फिर भी हिंदुस्‍तान को वह शुरुआत नहीं मिल पाई है, जिसकी प्रबंधन ने उम्‍मीद की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...