Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

…और डिलीट हो जाएगा आपका फेसबुक एकाउंट

अगर आपसे पूछा जाए तो कि सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक से एकाउंट डिलीट करने का क्या तरीका है, तो यकीनन अधिकतर लोगों का जवाब यही होगा कि फेसबुक से एकाउंट तो डिलीट होता ही नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप बिल्कुल गलत है।

अगर आपसे पूछा जाए तो कि सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक से एकाउंट डिलीट करने का क्या तरीका है, तो यकीनन अधिकतर लोगों का जवाब यही होगा कि फेसबुक से एकाउंट तो डिलीट होता ही नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप बिल्कुल गलत है।

जी हां, अब फेसबुक से ऊब चुके लोग इस सोशल नेटवर्किग साइट से अपना एकाउंट आसानी से डिलीट कर सकेंगे। साथ ही एकाउंट बंद कर आनन-फानन में सैकड़ों की तादाद में जोड़े गए फेसबुक फ्रेंड्स से भी छुटकारा पा सकेंगे। अभी फेसबुक एकाउंट डिलीट करने के मामले में लाखों यूजर्स खुद को असहाय मानते हैं। या फिर कुछ मशक्कत कर केवल एकाउंट को डिएक्टिवेट करने में ही सफल होते हैं। दिलचस्प है कि एकाउंट डिएक्टिवेट होने पर दूसरे लोग आपका एकाउंट तो नहीं देख सकेंगे, लेकिन आपके डाटा, पिक्चर और पोस्ट फेसबुक के सर्वर पर ही बनी रहेगी। घबराइए नहीं, हम आपको बताते हैं कि फेसबुक से इन्हें भी कैसे डिलीट किया जा सकता है।

फेसबुक एकाउंट को डिलीट करने के लिए आपको www.facebook.com/help/contact.php?show_form=delete_account लिंक पर जाना होगा। इसके बाद यहां पर मौजूद सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते समय ध्यान रहे कि सबमिट करने के 2 हफ्ते बाद तक अपने एकाउंट को लॉग-इन न करें। इससे 2 हफ्ते बाद आपका एकाउंट अपने आप डिलीट हो जाएगा। और आपको हमेशा के लिए फेसबुक से आजादी मिल जाएगी। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...