दैनिक जागरण, हल्द्वानी से खबर है कि कंचन वर्मा ने अपनी नई पारी शुरू की है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर बनाए गए हैं. उन्हें मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. कंचन की दैनिक जागरण के साथ यह दूसरी पारी है. वे इसके पहले लम्बे समय तक आज, दैनिक जागरण और अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे लम्बे समय तक बरेली में क्राइम रिपोर्टर के रूप में काम कर चुके हैं. गौरतलब है कि कंचन अमर उजाला में बदायूं के ब्यूरोचीफ थे. कुछ शिकायतों के बाद प्रबंधन ने उनके समेत पूरे स्टाफ को बर्खास्त कर दिया था.
हिमाचल दस्तक से खबर है कि विनोद भावुक ने इस्तीफा दे दिया है. वे धर्मशाला में अखबार के ब्यूरोचीफ थे. विनोद ने अपनी नई पारी दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी ब्यूरोचीफ बनाया गया है. वे इसके अलावा कई अखबारों में काम कर चुके हैं.






