जाने माने साहित्यकार कंवल भारती को दिल्ली प्रेस और भारतीय भाषा समन्वय समूह की ओर से वर्ष 2012 के भारतीय भाषा पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके लिए उनको 51 हजार रुपये और ताम्र पत्र भेंट किया गया है। उनको यह सम्मान नई दिल्ली स्थित इंडियन हेबिटेज सेंटर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में भारतीय भाषा पत्रकारिता पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार भारतीय भाषा समन्वय समूह के निदेशक राज लिब्राहन और दिल्ली प्रेस की पत्रिका सरिता के संपादक परेश नाथ ने संयुक्त रूप दिया। यह सम्मान उनको वंचित समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रखर ढ़ंग से उठाने के उद्देश्य से दिया गया है।





