राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण समेत कई अखबारों सूचना प्रकाशित कराने के बाद सहारा मीडिया में विजय राय एवं उनके भाई प्रदीप राय की ससम्मान वापसी कराई गई है. सूचना में सहारा के प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से लिखा गया है कि विजय राय एवं प्रदीप राय पिछले दस वर्षों से सहारा के साथ जुड़े हुए थे, परन्तु पिछले वर्ष कुछ शरारती लोगों ने इनके बारे में भ्रम पैदा कर दिया गया. अब हम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में हैं.
भड़ास पर कल ही सूचना दी गई थी कि विज्ञापन प्रकाशित कराकर बाहर किए गए प्रदीप राय एवं विजय राय को उसी तरीके से सहारा में वापस लिया जा रहा है. नीचे तमाम अखबारों में प्रकाशित कराई गई सूचना.






