युवा और इलेक्ट्रानिक मीडिया के तेज तर्रार पत्रकार कपिल श्रीमाली को उदयपुर के लेकसिटी प्रेस क्लब में महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। जागरूक पत्रकारों के सशक्त संगठन लेकसिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनु राव ने मंगलवार को अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। मनु राव को पिछले दिनों ही लेकसिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया है।
अध्यक्ष को ही कार्यकारिणी गठन करने का अधिकार दिया गया था, जिसके बाद मनु राव में अपनी कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर कपिल श्रीमाली को नियुक्त किया है। इस बार उदयपुर के प्रतिष्ठित लेकसिटी प्रेस क्लब की जोर आजमाइश में युवा पत्रकारों ने बाज़ी मारी है और नवनियुक्त कार्यकारिणी ने आगामी एक साल में क्लब के साथ साथ पत्रकार हितों के लिए भी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।






