Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

कमलेश सिंह बनेंगे इंडिया टुडे डिजिटल ग्रुप के हेड

पिछले दिनों दैनिक भास्‍कर के नेशनल हेड के पद से इस्‍तीफा देने वाले एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर कमलेश सिंह जल्‍द ही इंडिया टुडे से जुड़ने जा रहे हैं. उन्‍हें इंडिया टुडे समूह में डिजिटल ग्रुप का हेड बनाया जा रहा है. कमलेश सिंह 1 मई को इंडिया टुडे समूह ज्‍वाइन करेंगे. समूह डिजिटल में कई नए सेगमेंट की शुरुआत करने जा रहे है. यह जिम्‍मेदारी कमलेश सिंह को दी जाएगी. संभावना है कि इसके बाद इंडिया टुडे समूह अपने बहुप्रतीक्षित अखबार को भी लांच करने में जुटा है.

इस लिए ही इंडिया टुडे कमलेश सिंह जैसे मजबूत कंधे को अपने साथ जोड़ रहा है. कमलेश सिंह की इंडिया टुडे समूह के साथ यह दूसरी पारी होगी. वे इसके पहले भी इसके साथ जुड़े रहे हैं. वे पिछले पांच सालों से दैनिक भास्‍कर को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. कुछ समय पहले ही उनका तबादला भोपाल किया गया था. वे मेट्रो नाउ से इस्‍तीफा देकर भास्‍कर पहुंचे थे.

कमलेश सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में एशियन एज के साथ की थी. इसके बाद उन्‍होंने इस अखबार के अहमदाबाद संस्‍करण को लांच करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई. 2001 में वे इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे 2005 में सीएनएन-आईबीएन पहुंचे. यहां से फिर मेट्रो नाउ के हिस्‍सा बन गए. संभावना जताई जा रही है कि कमलेश सिंह के इंडिया टुडे से जुड़ने के बाद कई और बड़े नाम डिजिटल डिविजन को ज्‍वाइन कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...