Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

करोड़ों रुपये लेने के बाद भाजपाइयों ने कुशवाहा को पार्टी में शामिल किया

यह कहना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जन क्रांति पार्टी के संस्थापक कल्याण सिंह का. कभी भाजपा के वरिष्ठ और तेवरदार नेता रहे कल्याण सिंह ने आरोप लगाया कि कुशवाहा जैसे भ्रष्टाचार के आरोपी नेता को बीजेपी में शामिल करना इस बात का सूचक है कि सैकड़ों करोड़ रुपये की डील हुई है. इतने गंभीर मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी कुछ नहीं बोले. इसका मतलबल कुछ लम्बा खेल है. इसकी जांच हो जाए तो सब सामने आ जाएगा.

यह कहना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जन क्रांति पार्टी के संस्थापक कल्याण सिंह का. कभी भाजपा के वरिष्ठ और तेवरदार नेता रहे कल्याण सिंह ने आरोप लगाया कि कुशवाहा जैसे भ्रष्टाचार के आरोपी नेता को बीजेपी में शामिल करना इस बात का सूचक है कि सैकड़ों करोड़ रुपये की डील हुई है. इतने गंभीर मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी कुछ नहीं बोले. इसका मतलबल कुछ लम्बा खेल है. इसकी जांच हो जाए तो सब सामने आ जाएगा.

वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती द्वारा भी कुशवाहा को भाजपा में शामिल किये जाने का विरोध और चुनाव प्रचार न करने के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर, कल्याण सिहं ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओ की फितरत पहचान भी नही सकती, बडे घाघ है. कल्याण सिंह ने जनक्रांति पार्टी के 61 अन्य प्रत्याशियो की सूची भी जारी की जिसमें राज्यसभा में रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में सदस्यता गंवाने वाले छत्रपाल सिंह को अनूप शहर से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है. अब तक पार्टी 212 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

उन्होंने बड़े दावे के साथ कहा कि भाजपा के चाल चलन और चरित्र में जो बदलाव तथा गिरावट आयी है और क्षणिक लाभ के लिए जिस तरह भ्रष्ट, अपराधिक चरित्र और दागी लोगो को भाजपा में शामिल किया गया है उसके चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 से 45 सीटो पर ही सिमट कर रह जायेगी. प्रदेश बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक केशव मेहरा ने भी बाबू सिंह कुशवाहा को बीजेपी में लिये जाने के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपने समर्थको के साथ कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी मे शामिल हो गये.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...