पहाड़ के सवालों पर आधारित नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका 'कर्मभूमि संवाद' के कार्यकारी संपादक व एक प्रकार से पत्रिका चलाने वाले चारू तिवारी ने कर्मभूमि को बॉय-बॉय कह दिया है. कर्मभूमि के संपादक मालिक राजेंद्र रौतेला हैं जो मैग्जीन के पांच अंक प्रकाशित कर सके हैं.
बड़े जोरशोर से उत्तराखंड में पत्रकारों की टीम खड़ी की गई, और वेतन देने के लिए नियुक्ति पत्र तक भेजे गये. उत्तराखंड में आयी आपदा से लगता है कि पत्रिका पर भी आपदा आ गई और उद्योगपति महोदय पांच माह में एक माह की तनख्वाह भी पत्रकारों को दे पाये या नहीं, यह भी पुख्ता नहीं हुआ है.
पत्रकार दिलीप सिकरवार को प्रदेश टुडे अखबार का बैतूल ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति अखबार के प्रसीडेंट/ डायरेक्टर सतीश पिम्पले ने की है. पिंपले ने आशा जताई कि सिकरवार की सीनियारटी व अनुभवों का लाभ अखबार को मिलेगा. सिकरवार का न्यूज़ पेपरों में काम करने का 17 वर्षों का लम्बा अनुभव है. पिछले कुछ सालों से वे आल इंडिया रेडियो से जुड़े हुए है. साथ ही स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






