Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”कलम के सिपाही” अवार्ड से सम्‍मानित किए गए राजस्‍थान के दर्जनों पत्रकार

जयपुर। भारत के समाचार पत्रों का प्रखर प्रतिनिधित्व करने वाली न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया की राजस्थान इकाई प्रदेश के युवा पत्रकारों में व्यावसायिकता, नैतिकता, कर्मठता आदि नैसर्गिक गुणों का विकास करने के उद्देश्‍य से वार्षिक युवा पत्रकार सम्मान समारोह ‘‘कलम के सिपाही-2013’’ आयोजित किया। 10 अप्रैल 2013 को दोपहर 1 बजे से जयपुर में टोंक रोड स्थित सूचना केन्द्र में आयोजित इस भव्य समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में विषेष उपलब्धियों के बतौर युवा पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

जयपुर। भारत के समाचार पत्रों का प्रखर प्रतिनिधित्व करने वाली न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया की राजस्थान इकाई प्रदेश के युवा पत्रकारों में व्यावसायिकता, नैतिकता, कर्मठता आदि नैसर्गिक गुणों का विकास करने के उद्देश्‍य से वार्षिक युवा पत्रकार सम्मान समारोह ‘‘कलम के सिपाही-2013’’ आयोजित किया। 10 अप्रैल 2013 को दोपहर 1 बजे से जयपुर में टोंक रोड स्थित सूचना केन्द्र में आयोजित इस भव्य समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में विषेष उपलब्धियों के बतौर युवा पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम आचार्य, चंपा दीदी, श्री मिलापचंद डंडिया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे जाने के साथ ही एफएम रेडियो पिंकसिटी के श्री शेखर पारीक को ‘‘बेस्ट आरजे’’, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली महिला पत्रकार की श्रेणी में दैनिक भास्कर, उदयपुर की (राजस्थान की प्रमुख महिला अपराध संवाददाता) लकी जैन, टाइम्स ऑफ़ इण्डिया जयपुर की (राजस्थान की एकमात्र महिला फोटो जर्नलिस्ट) श्रीमती मोलिना खिमानी, ‘‘पेज थ्री स्टोरी कवरेज’’ के लिए टाइम्स ऑफ़ इण्डिया जयपुर की ऋचा शुक्ला, वाणिज्य संवाददाता के रूप में बिजनेस भास्कर के श्री अंकित तिवाड़ी व ईटीवी राजस्थान के श्री राकेश, अपराध संवाददाता के रूप में महानगर टाइम्स के मोहम्मद खान व जन टीवी के दशरथ सिंह, कला-सांस्कृतिक संवाददाता के रूप में दैनिक नवज्योति के अनुराग त्रिवेदी व भास्कर टीवी की श्रीमती राखी जैन, राजनीतिक संवाददाता के रूप में दैनिक अंबर के दीपेन्द्र सिंह आमेरिया तथा ईटीवी राजस्थान के योगेश शर्मा, खेल संवाददाता के रूप में डेली न्यूज की करूणा शर्मा, धार्मिक संवाददाता के रूप में पंजाब केसरी जयपुर के श्री महेश मिश्रा व डिजी न्यूज के रामकिशन, श्रेष्ठ मानवीय स्टोरी कवरेज के लिए राजस्थान पत्रिका जयपुर की श्रीमती नेहा चैहान व ईटीवी राजस्थान के श्री आलोक शर्मा को सम्मानित किया गया।

उपरोक्त पत्रकारों के अलावा श्रेष्ठ फोटो पत्रकार की श्रेणी में दैनिक नवज्योति के श्री चन्द्रमोहन आलोरिया, डीएनए के श्री पदम सैनी तथा मोर्निंग न्यूज के श्री दिलीप सिंह, बेस्ट वेब ब्लॉगर के रूप में ज्ञानदर्पण डॉट कॉम के सम्पादक श्री रतन सिंह शेखावत, ग्रामीण पत्रकार श्रेणी में दैनिक भास्कर सीकर के श्री संदीप हुड्डा, श्रेष्ठ ग्राफिक डिजाइनर की श्रेणी में डेली न्यूज के श्री राम गुप्ता के साथ ही दैनिक भास्कर जयपुर के श्री सुरेन्द्र बगवाड़ा, दूरदर्शन जयपुर के श्री वीरेन्द्र परिहार व श्री दिव्य गौड़ तथा जन टीवी के श्री सुरेश विश्‍नोई को ‘‘विशिष्‍ठ कलम के सिपाही’’ अवार्ड से अभिनंदन से नवाजा गया।

समारोह की अध्यक्षता न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया के राष्ट्रीय महासचिव श्री विपिन गौड़ ने की। श्री विपिन गौड़ ने कहा कि देश मे जहाँ भी पत्रकारों को किसी भी सहायता की जरुरत है। NAI उनकी हर तरह से सहायता करेगी और जो भी पत्रकार बखूबी से अपने कार्य को अंजाम दे रहे है उनको NAI जरूर सम्मान करेगी। विपिन गौड़ ने सभी पत्रकारों को एकजुट होने के लिए कहा और धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। समारोह के मुख्य अतिथि जस्टिस जे.के. रांका रहे। सभी पत्रकार बंधु एवं उनके परिजन इस सम्मान समारोह में उपस्थित हुए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...