कल्पतरु एक्सप्रेस, मथुरा से खबर है कि चंद्रशेखर गौड़ और मयंक अग्रवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है. दोनों लोग रिपोर्टिंग से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि दोनों ब्यूरोचीफ की मनमानी से परेशान होकर इस्तीफा दिया है. इन लोगों ने अपनी नई पारी सी एक्सप्रेस के साथ मथुरा में ही शुरू कर दी है. दोनों लोगों को फिर से रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही कल्पतरु एक्सप्रेस से कन्हैया उपाध्याय ने इस्तीफा देकर सी एक्सप्रेस ज्वाइन किया था.






