Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

कल टूटेगा अखिलेन्द्र का उपवास, ग्यारह बजे जंतर-मंतर पहुंचें

नर्इ दिल्ली, 15 फरवरी 2014 : आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एसआर दारापुरी ने बताया कि कारपोरेट घरानों और एनजीओ को लोकपाल कानून के दायरे में ले आने व उन पर टैक्स बढ़ाने समेत कई सवालों पर 07 फरवरी 2014 से जारी अखिलेन्द्र का दस दिवसीय उपवास कल अपराहन एक बजे समाप्त होगा। इस अवसर पर सीपीआर्इ (एम) के महासचिव का0 प्रकाश करात, वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता और सीपीआर्इ के पूर्व महासचिव का0 ए0 बी0 वर्धन, सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेन्द्र सच्चर समेत लोकतांत्रिक आंदोलनों के नेताओं समेत तमाम प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी तथा देशभर से आए हुए कार्यकर्ता हिस्सेदारी करेंगे।

नर्इ दिल्ली, 15 फरवरी 2014 : आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एसआर दारापुरी ने बताया कि कारपोरेट घरानों और एनजीओ को लोकपाल कानून के दायरे में ले आने व उन पर टैक्स बढ़ाने समेत कई सवालों पर 07 फरवरी 2014 से जारी अखिलेन्द्र का दस दिवसीय उपवास कल अपराहन एक बजे समाप्त होगा। इस अवसर पर सीपीआर्इ (एम) के महासचिव का0 प्रकाश करात, वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता और सीपीआर्इ के पूर्व महासचिव का0 ए0 बी0 वर्धन, सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेन्द्र सच्चर समेत लोकतांत्रिक आंदोलनों के नेताओं समेत तमाम प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी तथा देशभर से आए हुए कार्यकर्ता हिस्सेदारी करेंगे।

उपवास के आठवें दिन उमड़ा जनसैलाब

अखिलेन्द्र के उपवास के आठवें दिन कल भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद जनसैलाब उमड़ पड़ा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड़, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों से हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता, राज्य सभा सदस्य मो0 अदीब, कर्नाटक के जन नेता राधवेन्द्र कुस्तगी, हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजपाल समेत जनांदोलन के तमाम नेताओं ने उपवासस्थल पर पहुंचकर अखिलेन्द्र के उपवास का समर्थन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए आल इणिडया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने सरकार से मांग की कि कृषि योग्य उपजाऊ भूमि की कारपोरेट खरीद पर रोक लगायी जाए, देश में भूमि उपयोग नीति तत्काल बनायी जाए और तत्काल प्रभाव से कृषि लागत मूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज देश के कारपोरेट घरानों के हितों के लिए बन रही नीतियों ने किसानों की जिदंगी को तबाह कर दिया। लाखों किसान और गरीब आत्महत्या कर चुके है और रोज ब रोज हो रही आत्महत्याओं का कोर्इ आकंडा नहीं है। रियल स्टेट में लग रही पूंजी ने किसानों को उपजाऊ जमीनों से बेदखल कर हमारी किसान पटटी को बर्बाद कर दिया है और देश की आर्थिक सम्प्रभुता गहरा नुकसान पहुंचाया है। इन नीतियों के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन आज वक्त की जरूरत है।
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने अखिलेन्द्र के उपवास का समर्थन करते हुए कहा कि अखिलेन्द्र के इस उपवास से कारपोरेट राजनीति और अर्थनीति के खिलाफ देश में बड़े किसान आंदोलन की शुरूवात होगी। उन्होंने कहा कि हालत इतनी बुरी है कि किसानों के लाभकारी मूल्य की बात तो छोड़ दीजिए जो उन्होंने पैदा किया है वह भी खरीदा नहीं जा रहा है और जो कुछ खरीदा गया है उसका न्यायालयों के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि के कारपोरेटकरण की जगह सहकारी खेती को आर्थिक व प्रशासनिक मदद दे।
राज्यसभा सदस्य मो0 अदीब ने सांप्रदायिक हिंसा निरोधक विधेयक को इसी सत्र में पारित कराने समेत जनता के जीवन के लिए जरूरी तमाम सवालात को लेकर उपवास पर बैठे अखिलेन्द्र के उपवास का समर्थन करते हुए कहा कि देश में साम्प्रदायिक शकितयों का उत्थान हो रहा है जो हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता व लोकतांत्रिक ढांचें के लिए गम्भीर खतरा पैदा कर रही है। इसलिए सांप्रदायिक हिंसा निरोधक विधेयक में तत्काल ऐसे आवश्यक संशोधन कर जो देश के संधीय ढांचे की भावना के प्रतिकूल न हो इसे संसद के मौजूदा सत्र में ही पारित कर देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को मजबूत किया जाए।
आज आइपीएफ के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व आर्इजी उ0 प्र0 पुलिस एस0 आर0 दारापुरी ने गृहमंत्री को पत्र भेजा जिसमें कहा कि पुलिस की विभिन्न जांच एजेनिसयों के गोपनीय दस्तावेज में आए अंर्तविरोधी तथ्योंके बाद नैसर्गिक न्याय के लिए यह जरूरी हो जाता है कि उ0 प्र0 और महाराष्ट्र में आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तार मुसिलम नौजवानों के मामलों की न्यायिक जांच करायी जाए। पत्र में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तार बेकसूर अल्पसंख्यक युवकों के मुकदमों के निस्तारण के लिए विशेष अदालतों का गठन हो और जितनी जल्दी हो सके जो निर्दोष हो, उनकी रिहार्इ हो और जो लोग अदालत द्वारा निर्दोष करार देकर छूट गये हैं, उन सबके पुनर्वास की गारंटी की जाए और उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाए।
आज आयोजित आमसभा को कर्नाटक आइपीएफ के नेता राधवेन्द्र कुस्तगी, भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश दहिया, पंजाब के किसान नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 अजीत सिंह कोहलान, उत्राखण्ड़ के प्रदेश अध्यक्ष राव इरशाद खान, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष चौ0 बनये सिंह, दिल्ली के अध्यक्ष चौ0 राजरूप राणा, बिहार के लक्ष्मीनारायण तिवारी, भानु प्रताप सिंह, तेज सिंह, रमाशंकर चौधरी आदि लोगों ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन भाकियू के उ0 प्र0 के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...