Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

कल भोपाल में अखिल भारतीय कुकुर महासभा की विशेष बैठक हुई

Sachin Kumar Jain : कल भोपाल में अखिल भारतीय कुकुर महासभा की विशेष बैठक हुई, जिसमे मोदी के बयान के बाद उपजी स्थितियों पर गंभीर चर्चा की गयी. महासभा के विशेष सलाहकार ने मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि अल्प-संख्यकों के बाद अब कुकुर समाज भी मोदी की नज़रों में आ चुका है और उनके वक्तव्य से संकेत मिलता है कि उनका अगला निशाना कुकुर समुदाय हो सकता है. हमारी गुप्तचर शाखा की सूचना के मुताबिक सबसे पहला निशाना फोर-लेन और एट-लेन सड़कों पर दिखाई देने वाले कुकुर हो सकते हैं क्योंकि इससे विकास पर फर्क पड़ता है.

कार उद्योग वालों ने मांग भी की है कि इस कुकुर कुकुर समुदाय का इलाज़ किया जाए क्योंकि इससे अत्याधुनिक इंजन वाले वाहनों की स्पीड पर गहरा असर पड़ता है और विकास की दर धीमी हो सकती है. मोदी ने यह संकेत दिए हैं कि अब सभी कार वालों को कुकुरों और उनके पिल्लों को कुचलने का अधिकार दे दिया जाएगा.

अध्यक्ष महोदय ने कहा कि यह हमारे सम्मान की बात है. अब हमें इंसानों से दूर जाने के बारे में सोचना चाहिए. हम सुन रहे हैं कि इन जैसों को सत्ता में लाने की बात चल रही है. यदि ये सत्ता में आ गए तो पीछे बैठ कर कुचल देंगे. इंसान बदला गया है, अपने साथी कुकुर समाज के बारे में कितना निकृष्ट सोच रहे हैं. एक निंदा प्रस्ताव के साथ बैठक खत्म हुई.

इस व्यंग्य को सचिन कुमार जैन के फेसबुक वॉल से लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...