Sanjaya Kumar Singh : स्टार न्यूज और आनंद बाजार पत्रिका के बीच करार खत्म हुआ तो स्टार न्यूज का नया नाम रखा जाना था और काफी शोर-शराबे व हंगामे के बाद इसका नाम बदलकर एबीपी न्यूज कर दिया दिया गया। कहने को तो कहा गया कि बदला कुछ नहीं सिर्फ नाम है पर नाम जो स्टार न्यूज था वह अब एबीसी (क्षमा कीजिएगा) एबीपी न्यूज हो गया। कहां स्टार और कहां एबीपी (एबीसी का आभास देता है सो अलग) – कोई बराबरी नहीं है।
इन दिनों इस चैनल का विज्ञापन आ रहा है, खरी और सटीक बात करने के लिए देखिए एबीपी न्यूज। जैसे ज्ञानवर्धन के लिए कोई टीवी न्यूज पर ही निर्भर होता है। एबीपी न्यूज देखने वाले की सब सुनते हैं। जैसे सबको सुनाना ही होता है। इस विज्ञापन में जो लोग शिकायत करते हैं कि कोई उनकी सुनता नहीं, सिर्फ उन्हीं लोगों को अपना दर्शक बनाना चाहता है क्या एबीपी न्यूज। नाम के मामले में अगर यह चैनल कुछ खास नहीं कर सका तो विज्ञापन अच्छे बनवाए जाने चाहिए थे पर वहां भी एबीसी। मुझे तो यह किसी अच्छे खबरिया चैनल का विज्ञापन बिल्कुल नहीं लगता है।
वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.






