Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

उत्तराखंड

कांग्रेस और भाजपा कार्पोरेट माफिया के इशारे पर चलती हैं : आप

: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप :  देहरादून । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वरिष्ठ सहयोगी और प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि कारपोरेट माफिया ने देश को खोखला कर दिया है और अब ओपिनियन पोल के माध्यम से देश में नया खेल चलाया है, लेकिन इनका खेल अब नहीं चलेगा। पैसे के दम पर ओपिनियन पोल से इस तरह का माहौल बनाया जाता है जैसे कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई पार्टी है ही नहीं। अब जनता सब समझ चुकी है। आप का मकसद सत्ता भोगना नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है।

: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप :  देहरादून । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वरिष्ठ सहयोगी और प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि कारपोरेट माफिया ने देश को खोखला कर दिया है और अब ओपिनियन पोल के माध्यम से देश में नया खेल चलाया है, लेकिन इनका खेल अब नहीं चलेगा। पैसे के दम पर ओपिनियन पोल से इस तरह का माहौल बनाया जाता है जैसे कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई पार्टी है ही नहीं। अब जनता सब समझ चुकी है। आप का मकसद सत्ता भोगना नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है।

उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति भी साफ की। कहा कि पार्टी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ईमानदार और अच्छे प्रत्याशियों को ही टिकट दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश चुनाव संचालन समिति पर भी मुहर लगाई। जम्मू कश्मीर में धारा 370 से संबंधित सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत भूषण भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही प्रकृति की हैं। नीरा राडिया प्रकरण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां कारपारेट माफिया के इशारे पर चलती हैं। दिल्ली घटनाक्रम से संबंधित सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उन्हें मुद्दों पर आधारित समर्थन मिला था। जनलोकपाल उनका प्रमुख मुद्दा था और जब इससे संबंधित विधेयक को कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा में नहीं रखने दिया तो उनकी सरकार के पास इस्तीफा देने के सिवाय कोई चारा नहीं था।

हालिया दिनों में आप में शामिल रक्षा मोर्चा के प्रमुख टीपीएस रावत के चुनाव लड़ने की जानकारी होने से उन्होंने इन्कार किया। प्रशांत भूषण ने खंडूड़ी सरकार के लोकायुक्त की बिल तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार ने जो लोकपाल बिल पास किया, उसका कोई औचित्य ही नहीं है। लोकपाल की स्वतंत्र जांच एजेंसी ही नहीं है तो इसका क्या फायदा। इससे पहले आप नेता ने चुनाव अभियान समिति की बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर जोर दिया गया।

महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत की अगुवाई में शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रशांत भूषण ने इन सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने चुनाव संचालन समिति के लिए शेर सिंह बिष्ट, राजीव लोचन शाह, पवन गुप्ता, हरीश आर्य, नंद बल्लभ, बल्ली सिंह चीमा के नाम पर भी मुहर लगाई।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...