Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

कांग्रेस नेता और उसके भाई ने पत्रकार को धमकाया

: विक्रम आंजना के खिलाफ थाने में दिए आवेदन वापस लेने के लिए बनाया दबाव, बोले दोनों भाई- तेरी हत्या करवा देंगे : पत्रकार मूलचंद खींची ने कैंट थाने में दर्ज कराई शिकायत :  नीमच । कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर और उसके भाई दिनेश अहीर द्वारा पत्रकार मूलचंद खींची को धमकाने का मामला सामने आया है। राजस्थान छोटीसादगड़ी के विधायक उदयलाल आंजना के भानजे विक्रम आंजना के खिलाफ कैट थाने में पत्रकार खींची ने शिकायत दर्ज करवाई थी, उसी शिकायत को वापस लेने के लिए पत्रकार पर दबाव बनाया और हत्या करवाने की धमकी दी।

शनि मंदिर के पास रोटरी क्लब भवन में रोटरी पदाधिकारियों को 12 जून को रात करीब 11 बजे कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान पत्रकार मूलचंद खींची के पास राजकुमार अहीर और उसके भाई भू माफिया दिनेश अहीर पहुंचा। पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत में उल्लेख किया गया कि भू माफिया दिनेश अहीर और उसका भाई राजकुमार अहीर ने गंदी-गंदी गालियां दी और बोले कि तेने विक्रम आंजना के खिलाफ 3 जनवरी 2013 को आवेदन क्यों दिया। वो हमारा आका है और हम नीमच के डॉन है। मैने ही चंद्रकला बैरागी को स्कीम नंबर 34 में एक मकान में मरवाया था और उसकी मां माधुरी अभी तक गायब कर रखी है। मैने ही टीआई एसएस उदावत को एक लाख तोड़बटटे के लिए दिए थे वो केस अभी तक अनसुलझा है।

दोनों भाई बोले कि तुझे जान से मरवा सकते है, हत्या करवा सकते है, अफीम के झूठे केस में फंसवा सकते है, तेरे परिजनों का अपहरण कर सकते है। क्योंकि तेने विक्रम आंजना से पंगा ले रखा हैं। शिकायत वापस ले, नहीं तो तेरे साथ कुछ भी कर सकते है, क्योंकि विक्रम आंजना हमारा चुनावी खर्च उठाता है और मदद करता है। उसके खिलाफ जाने वाले व्यक्ति को हम किसी भी हाल में छोड़ते नहीं है। रोटरी क्लब के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पत्रकार को बचाया। गुरुवार को नीमच कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। टीआई एसआर पाटीदार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। अगर ऐसी बात है तो कठोर कार्रवाई होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...